फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rishab Shetty support Yash and his Film Toxic after kiccha sudeep says story is different

टॉक्सिक: किच्चा सुदीप के बाद इस अभिनेता ने किया यश और 'टॉक्सिक' का समर्थन; कहानी और किरदार को लेकर कही ये बात

Sun, 30 Aug 2026 10:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच किच्चा सुदीप के अलावा एक और कन्नड़ कलाकार ने यश का समर्थन किया है। जानिए पूरा मामला।

 

विज्ञापन
Rishab Shetty support Yash and his Film Toxic after kiccha sudeep says story is different
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब से फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से इस फिल्म पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी वैसी धूम नहीं मचा पा रही है जैसी उम्मीद थी। कुछ लोग फिल्म की कई वजहों से आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने फिल्म और यश का समर्थन किया था। अब यश के समर्थन में एक और कन्नड़ अभिनेता आए हैं।
विज्ञापन


ऋषभ शेट्टी ने की यश की तारीफ
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर यश की तारीफ की है। उन्होंने 'टॉक्सिक' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। ऋषभ ने लिखा 'एक कलाकार के तौर पर जब आप कोई किरदार निभाते हैं, तो आप उसे दिल से जीवंत करने की कोशिश करते हैं। यहां मैं सचमुच उस भरोसे से प्रभावित हूं जिसके साथ एक ताकतवर आदमी के संघर्ष को दिखाया गया है।'
विज्ञापन

Rishab Shetty support Yash and his Film Toxic after kiccha sudeep says story is different
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
गलत नहीं है रास्ता
ऋषभ ने आगे लिखा 'हो सकता है कि कहानी और मुख्य किरदार उस आम रास्ते पर न हों जिस पर ज्यादातर फिल्में चलती हैं, मगर इसका मतलब यह नहीं है कि रास्ता गलत है। कहानी कहने में जो मेहनत लगती है और दिमाग में एक विचार से लेकर स्क्रीन पर फिल्म बनने तक का जो सफर होता है, वह बहुत बड़ा होता है।'



यश को लेकर क्या बोले ऋषभ?
यश की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, 'यश जिस तरह से आपने खुद को एक ऐसे किरदार और दुनिया के लिए समर्पित किया है, जिसमें 'लार्जर-दैन-लाइफ' परफॉर्मेंस की जरूरत थी, उसके लिए आपको सलाम। मैं हर सीन में इसे साफ तौर पर महसूस कर सकता था। दर्शकों को यह अनुभव कराना आसान नहीं है कि कैसे पछतावा बढ़ता है और जिंदगी में जहर  घोलता है। इस साहसी प्रयोग की कोशिश करने के लिए मैं आपके साथ खड़ा हूं, सर।'

Rishab Shetty support Yash and his Film Toxic after kiccha sudeep says story is different
किच्चा सुदीप - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोले थे किच्चा सुदीप?
हाल ही में, किच्चा सुदीप ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'बस इतना कहना चाहता हूं। यश आपने अपनी पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद एक और आम उम्मीद के मुताबिक और फॉर्मूले वाली फिल्म बनाने का आसान रास्ता चुनने के बजाय सच में कुछ हटकर करने की कोशिश की है।'



'टॉक्सिक' के बारे में जानकारी
  • 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर फिल्म है जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। 
  • फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत हैं।
  • इस फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 
  • इसे ओणम के मौके पर 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
  • चार दिनों में इस फिल्म ने 190.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed