फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म का जारी हुआ पहला ग्लिम्प्स, मेकर्स ने टाइटल का भी किया खुलासा

Sat, 29 Aug 2026 01:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 29 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

King 100: नागार्जुन अक्किनेनी अपनी अपकमिंग 100वीं फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। आज इसका पहला ग्लिम्प्स जारी किया गया है। इसके साथ इसके टाइटल का भी खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni 100th film King 100 first Glimpse released title revealed
किंग 100 - फोटो : यूट्यूब
नागार्जुन अक्किनेनी के फैंस का अब इंतजार खत्म हो गया है। अभिनेता के जन्मदिन पर अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने उनकी ऐतिहासिक 100वीं फिल्म का पहला ग्लिम्प्स जारी कर दिया है। इसमें अभिनेता शानदार लुक में नजर आए हैं। फिल्म का आधिकारिक नाम ‘किंग 100’ रखा गया है।
Nagarjuna Akkineni 100th film King 100 first Glimpse released title revealed
किंग 100 - फोटो : यूट्यूब
पहले ग्लिम्प्स में क्या है?
डेढ़ मिनट से ज्यादा लंबे इस ग्लिम्प्स में नागार्जुन अक्किनेनी को एक बेहद स्टाइलिश और दमदार अवतार में पेश किया गया है। यह दर्शकों को पहली बार उनके किरदार और फिल्म की दुनिया की झलक दिखाता है। ग्लिम्प्स की शुरुआत नागार्जुन के किरदार द्वारा दुनिया को अपने नजरिए से देखने के साथ होती है।
Nagarjuna Akkineni 100th film King 100 first Glimpse released title revealed
किंग 100 - फोटो : यूट्यूब
क्या है कहानी?
ग्लिम्प्स देखने से पता चलता है कि नागार्जुन ने पहले अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया। इसके बाद उन्होंने मेहनत से अपने आपको स्थापित किया। अब वह लोगों की मदद करते हैं। इसलिए लोग उन्हें प्यार से किंग बुलाते हैं।
पहले ग्लिम्प्स के संवाद बेहद प्रभावशाली हैं। यह अभिनेता के किरदार की सोच और उनके सत्ता तक पहुंचने के सफर को पेश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni 100th film King 100 first Glimpse released title revealed
किंग 100 - फोटो : यूट्यूब
क्या चीजें ग्लिम्प्स को खास बनाती हैं?
ग्लिम्प्स में नागार्जुन का आकर्षक लुक उनके व्यक्तित्व को उभारता है। शानदार विजुअल्स 'किंग 100' की दिलचस्प दुनिया को दिखाते हैं। देवी श्री प्रसाद का संगीत ग्लिम्प्स को और खास बनाता है। इसमें गरीबी, पैसा और शोहरत दिखाई गई है।
विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni 100th film King 100 first Glimpse released title revealed
किंग 100 - फोटो : यूट्यूब
ग्लिम्प्स के अंत में टाइटल का खुलासा
  • ग्लिम्प्स के अंत में टाइटल 'किंग 100' का खुलासा किया जाता है।
  • इसे आर.ए. कार्तिक ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने किया है।
  • फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद, सिनेमैटोग्राफी राजा महादेवन, प्रोडक्शन डिजाइन सतीश कुमार एन और एडिटिंग नवीन नूली की है।
  • यह 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed