{"_id":"6a9251d374a17c789b0b2ed4","slug":"kiccha-sudeep-defends-yashs-film-amid-criticism-calls-it-unusual-commendable-attempt-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टॉक्सिक: आलोचना के बीच इस स्टार ने किया 'टॉक्सिक' का समर्थन, यश की इस बात के लिए की जमकर तारीफ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
टॉक्सिक: आलोचना के बीच इस स्टार ने किया 'टॉक्सिक' का समर्थन, यश की इस बात के लिए की जमकर तारीफ
Sat, 29 Aug 2026 08:58 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:58 AM IST
सार
Toxic: 'टॉक्सिक' की आलोचना के बीच साउथ के एक मशहूर अभिनेता का यश और उनकी फिल्म को समर्थन मिला है। फैंस इस कलाकार की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश और गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज होने के बाद से ही इसके बारे में काफी बातें हो रही हैं। आलोचक, फैंस और फिल्म देखने वाले कई लोगों ने थिएटर में इस फिल्म को देखने के बाद नेगेटिव रिव्यू दिए हैं। इस बीच साउथ स्टार किच्चा सुदीप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यश की तारीफ की और नेगेटिव रिव्यू के बीच अपना समर्थन जताया।
विज्ञापन
किच्चा सुदीप
- फोटो : इंस्टाग्राम
यश और 'टॉक्सिक' को लेकर क्या बोले किच्चा सुदीप?
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का बचाव करते हुए किच्चा सुदीप ने एक्स पर लिखा...
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का बचाव करते हुए किच्चा सुदीप ने एक्स पर लिखा...
- मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि यश आपने अपनी पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद एक और उम्मीद के मुताबिक और फॉर्मूले वाली फिल्म बनाने के बजाय सच में कुछ हटकर करने की कोशिश की है।
- ऐसी चीज करने के लिए एक अलग सोच, पक्के इरादे और हिम्मत की जरूरत होती है।
- उन्होंने इस एक्शन फिल्म को 'अनोखी और तारीफ के काबिल कोशिश' बताया।
- उन्होंने कहा 'इसमें कई हिस्से ऐसे हैं जो सच में दिलचस्प हैं और जिन पर अच्छी बहस और सीखने की गुंजाइश है।
- एक्सपेरिमेंट करने और पारंपरिक चीजों से हटकर कुछ करने की हिम्मत दिखाने के लिए आपको बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैंस ने की किच्चा की तारीफ
गौर करने वाली बात है कि सुदीप उन पहले साउथ स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने नेगेटिव रिव्यू के बीच यश का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। फैंस ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन करने के लिए एक्टर की तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट किया, 'बहुत बढ़िया सोच। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सच में एक-दूसरे से ऐसे समर्थन की जरूरत है। यह सच में एक साहसी कोशिश है।'
दूसरे ने लिखा, 'एक एक्टर की तरफ से इतनी डिटेल में तारीफ का असर ही कुछ और होता है... सम्मान, किच्चा सुदीप सर।'
'टॉक्सिक' के बारे में जानकारी
'टॉक्सिक', जो इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक थी, कई बार टलने के बाद आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
क्यों हुई आलोचना?
इस फिल्म की सबसे ज्यादा आलोचना मर्दानगी और महिला किरदारों को दिखाए जाने के तरीके को लेकर हुई है। कई लोगों ने इस एक्शन फिल्म की आलोचना करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से 'पुरुषों के नजरिए' पर आधारित है।