फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 'टॉक्सिक' को मिला रक्षाबंधन का फायदा? 100 करोड़ पार हुई 'इरुमुडी'; जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

Sat, 29 Aug 2026 07:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 29 Aug 2026 07:43 AM IST
सार

Toxic Box Office Collection: फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई पहले के मुकाबले घटी है। हालांकि इसने तीन दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जानिए रक्षाबंधन के दिन 'इरुमुडी', 'हनुमान अंश' और 'आवारापन 2' ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Toxic box office collection on day 3 Know total earnings on Raksha Bandhan
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा और इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हुई। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई। तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इस फिल्म ने अच्छी कमाई की मगर इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। जानिए इस फिल्म के साथ 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' ने कितना कलेक्शन किया है।
Toxic box office collection on day 3 Know total earnings on Raksha Bandhan
रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
'टॉक्सिक' की तीसरे दिन की कमाई
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत हैं।
  • पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये से खाता खोला।
  • दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 36.40 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 26.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
Toxic box office collection on day 3 Know total earnings on Raksha Bandhan
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में यह फिल्म अभी अच्छी कमाई कर रही है। दुनियाभर में भी इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म 'टॉक्सिक' ने ग्रॉस 197.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन ओवरसीज इसने 23.75  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toxic box office collection on day 3 Know total earnings on Raksha Bandhan
इरुमुडी - फोटो : इंस्टाग्राम
‘इरुमुडी’ का जलवा बरकरार
साउथ की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। इसमें रवि तेजा हैं।
  • सातवें दिन इसने 6.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आठवें दिन यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 9.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 101.85 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Toxic box office collection on day 3 Know total earnings on Raksha Bandhan
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
रक्षाबंधन पर चमकी 'हनुमान अंश'
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। 22 दिन गुजर जाने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। खास बात यह है कि इसकी कमाई पर नई रिलीज हुई फिल्म 'टॉक्सिक' का असर भी नहीं पड़ा है। 22वें दिन यानी रक्षाबंधन के दिन इसकी कमाई 6.50 करोड़ रुपये हुई। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन ₹18.38 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed