Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aatish Feel the Fire Kaante Movie fame Filmmaker director Sanjay Gupta passed away

संजय गुप्ता का निधन: नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' फेम निर्देशक, किचन में मिला शव; कब होगा अंतिम संस्कार?

Sat, 31 Oct 2026 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 31 Oct 2026 11:38 AM IST
सार

  • फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर आ रही है।
  • लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता नहीं रहे।
  • उन्होंने 'आतिश' और 'कांटे' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 

विज्ञापन
Aatish Feel the Fire Kaante Movie fame Filmmaker director Sanjay Gupta passed away
संजय गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर है। 30 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। दिग्गज निर्देशक संजय गुप्ता का निधन सिर में चोट लगने के चलते हुआ। फिल्ममेकर और FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता के निधन की दुखद सूचना की पुष्टि की है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अशोक पंडित ने निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते हुए बताया कि संजय गुप्ता का घर पर सिर में चोट लगने के कारण निधन हो गया। 

विज्ञापन


अशोक पंडित बोले- 'बहुत याद आओगे दोस्त'
अशोक पंडित ने लिखा है, 'यह सच में बहुत चौंकाने वाली दुखद खबर है। अभी सूचना मिली कि हमारे प्यारे दोस्त और जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने से उनका निधन हो गया। एक और प्रतिभा दुनिया से बहुत जल्दी चली गई। वह एक बेहतरीन नैरेटर, जिंदगी से भरपूर व्यक्तित्व और एक जुनूनी फिल्ममेकर थे। उनका जाना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान। तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है'। उन्होंने बताया कि संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
विज्ञापन

Trending Videos

Aatish Feel the Fire Kaante Movie fame Filmmaker director Sanjay Gupta passed away
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने क्या कहा?
वर्सोवा पुलिस थाना क्षेत्र की तरफ से जानकारी दी गई है कि हिंदी फिल्मों के निर्माता संजय गुप्ता बीती रात संतुलन बिगड़ने से गिर गए। घर पर हुए इस हादसे में उनके सिर में चोट लग गई। खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ बंगले में उनकी पत्नी, दोनों बच्चे और घरेलू सहायिका मौजूद थे। हालांकि, रात में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे और इस कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह इस हादसे का पता चला। परिवार की ओर से किसी तरह का संदेह या शिकायत नहीं जताई गई है। संजय गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वर्सोवा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु के मामले में जांच शुरू कर दी है।

चौंकाने वाला खुलासा, किचन में फिसलने से लगी चोट
शुरुआती चर्चाओं में उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही थी, लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी मौत किचन में फिसलकर गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गुप्ता रात में अपने दूसरे मंजिल स्थित कमरे से नीचे पहली मंजिल पर कुछ खाने या पानी पीने के लिए आए थे। इसी दौरान कथित तौर पर वह किचन में फिसलकर गिर गए। गिरने के दौरान उनका सिर किचन के प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे सिर से काफी खून बहने लगा।
बताया जा रहा है कि सिर से खून निकलने के बाद उन्होंने कहीं बैठने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर उससे खून पोंछने की भी कोशिश की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुबह करीब 8:30 बजे उनका शव किचन में बैठने जैसी झुकी हुई अवस्था में मिला।



परिवार के लोग सो रहे थे, मेड के पहुंचने पर सामने आई घटना
रिपोर्ट के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। सुबह घर में काम करने वाली सहायिका के पहुंचने पर संजय गुप्ता के निधन की जानकारी सामने आई। संजय गुप्ता की मौत को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें पहले कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद वह गिरे, या फिर गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट उनकी मौत की वजह बनी?
फिल्ममेकर के करीबी सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार्डियक अरेस्ट गिरने से पहले आया था या बाद में। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

राकेश रोशन सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल
संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। संजय गुप्ता के निधन की खबर मिलने के बाद राकेश रोशन उनके घर पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गुप्ता का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दोपहर में होने की संभावना जताई गई थी। फिलहाल उनकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Aatish Feel the Fire Kaante Movie fame Filmmaker director Sanjay Gupta passed away
संजय गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

जन्मदिन के चंद दिन बाद दुनिया को कहा अलविदा

  • संजय गुप्ता 57 वर्ष के थे। इसी महीने 23 अक्तूबर को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। 
  • बता दें कि निर्माता-निर्देशक का जन्म 23 अक्टूबर 1969  को मुंबई में हुआ था। 
  • उन्होंने कई चर्चित फिल्में बनाई थीं। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में कांटे, शूटआउट एट वडाला, काबिल, आतिश, राम शास्त्र, जंग, जज्बा, जिंदा, हमेशा, मुसाफिर, दस कहानियां, मुंबई सागा और खौफ शामिल हैं।
  • उन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'प्लान', 'वुडस्टॉक विला', 'एसिड फैक्ट्री' और 'पंख' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं।

विज्ञापन

Aatish Feel the Fire Kaante Movie fame Filmmaker director Sanjay Gupta passed away
कांटे - फोटो : साभार@imdb

संजय दत्त के साथ बनाईं कई फिल्में
संजय गुप्ता ने अभिनेता संजय दत्त के साथ कई फिल्में बनाईं। इनमें 'कांटे' (2002), 'मुसाफिर' (2004), 'जिंदा' (2006) और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007)  शामिल हैं। संजय गुप्ता ने अपने करियर में एक अलग फिल्ममेकिंग स्टाइल बनाया। इसमें स्टाइल वाले एक्शन सीक्वेंस, क्राइम पर आधारित कहानियां और शहरी माहौल शामिल थे।

कब होगा अंतिम संस्कार?
संजय गुप्ता का अंतिम संस्कार कब होगा, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनका अंतिम संस्कार शाम पांच बजे के बाद मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किए जाने की खबर है। निर्माता के निधन की दुखद सूचना मिलने के बाद सिने हस्तियां उनके आवास पर पहुंच रही हैं।

संजय गुप्ता के निधन की खबर सुनकर रोहित रॉय फूट-फूटकर रोने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by SnehZala (@sneyhzala)




संजय गुप्ता के निधन की सूचना पाकर गुलशन ग्रोवर उनके घर पहुंचे।

View this post on Instagram

A post shared by SnehZala (@sneyhzala)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed