{"_id":"6af1c861a273e3a55b06a864","slug":"why-manoj-bajpayee-did-not-perform-romantic-role-on-bigg-screen-says-nobody-offered-him-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनोज बाजपेयी: 'अरे भाई, तीन दशक हो गए हैं'; अभिनेता ने अब तक क्यों नहीं निभाया रोमांटिक रोल? बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनोज बाजपेयी: 'अरे भाई, तीन दशक हो गए हैं'; अभिनेता ने अब तक क्यों नहीं निभाया रोमांटिक रोल? बताई वजह
Mon, 09 Nov 2026 06:49 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:49 PM IST
सार
- मनोज बाजपेयी के मुताबिक वह हमेशा से एक जटिल प्रेम कहानी का हिस्सा बनना चाहते थे
- अभिनेता को कभी भी पर्दे पर रोमांस करने की अपनी क्षमता पर कोई शक नहीं रहा।
- मनोज बाजपेयी को लगता है कि अधेड़ उम्र के लोगों के रोमांस को दिखाना एक अच्छा विषय हो सकता है।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
विस्तार
अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म 'लास्ट मैन इन टॉवर' को लेकर चर्चा में हैं। इसके प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने इस बात पर चर्चा की कि इंडस्ट्री में तीन दशक बिताने के बावजूद, उन्हें रोमांटिक फिल्मों में बहुत कम क्यों देखा गया है।
मनोज को नहीं मिला सह ऑफर
इंडिया टुडे से बातचीत में अभिनेता ने बताया कि वह हमेशा से एक जटिल प्रेम कहानी का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी कोई सही ऑफर नहीं मिला। दिलचस्प बात यह है कि मनोज का मानना है कि इंडस्ट्री में अभी भी ऐसे अभिनेताओं को रोमांटिक किरदारों में कास्ट करने को लेकर हिचकिचाहट है, जिनका लुक पारंपरिक नहीं है।

Trending Videos
मनोज ने क्यों नहीं की रोमांटिक फिल्में?
मनोज ने बताया कि उनसे पूछा गया था कि वह रोमांटिक फिल्में क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा, 'किसी ने मुझसे पूछा, 'आप रोमांटिक फिल्में क्यों नहीं करते?' मैंने कहा, 'अरे भाई, तीन दशक हो गए हैं!' मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि कोई निर्देशक या लेखक मुझे रोमांटिक फिल्म का ऑफर देने में दिलचस्पी रखता हो।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
रोमांटिक किरदार निभाने पर क्या बोले अभिनेता?
अभिनेता ने कहा कि उन्हें कभी भी पर्दे पर रोमांस करने की अपनी क्षमता पर कोई शक नहीं रहा। हालांकि, वह हमेशा से एक आम प्रेम कहानी से कुछ अलग और बेहतर करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि एक रोमांटिक किरदार कैसे निभाते हैं। मुझे पता है कि रोमांस कैसे किया जाता है। शायद मैं किसी आम रोमांटिक फिल्म से कुछ हटकर तलाश रहा था, क्योंकि मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो आसानी से किसी एक घिसे-पिटे सांचे में फिट हो जाए। मैं हमेशा से एक बहुत ही जटिल प्रेम कहानी की तलाश में था, लेकिन मुझे कभी ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला। एक-दो मौके आए भी, लेकिन किसी न किसी वजह से वे फिल्में कभी बन ही नहीं पाईं या शुरू ही नहीं हो सकीं।'

क्या अधेड़ उम्र का अभिनेता कर सकता है रोमांटिक रोल?
अपने करियर के इस पड़ाव पर, मनोज को लगता है कि अधेड़ उम्र के लोगों के रोमांस को पर्दे पर दिखाना एक दिलचस्प विषय हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, 'आज के समय में आप केवल अधेड़ उम्र के लोगों की प्रेम कहानी के बारे में ही सोच सकते हैं। ऐसे देश में जहां अलग लुक वाले अभिनेताओं के पास रोमांटिक फिल्म करने का विकल्प तक नहीं है, वहां वह यह कैसे सोच सकते हैं कि कोई अधेड़ उम्र का व्यक्ति इस तरह के दर्शकों के लिए रोमांस कर सकता है? निर्देशक और लेखक उतने ही अच्छे होते हैं जितना कि समाज, है ना? इसलिए, मुझे हमेशा उम्मीद रहती है कि कोई कुछ बहुत ही अनोखा और जटिल लेकर आएगा। जैसे कि अधेड़ उम्र के लोगों की कहानी।'
जब मनोज से पूछा गया कि क्या दर्शक अब ऐसी कहानियों को ज्यादा स्वीकार कर रहे हैं, तो मनोज ने सहमति जताई और कहा 'कुछ हद तक। एक तरह से, हम क्रिएटिव लोग भी खुद को सीमित करने के लिए जिम्मेदार हैं, यह सोचकर कि दर्शक अभी तैयार नहीं हैं।'

- फोटो : एक्स
कब रिलीज हुई फिल्म?
- मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'लास्ट मैन इन टॉवर', अरविंद अडिगा के इसी नाम के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है।
- बेन रेखी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्या दत्ता, बोमन ईरानी, सुकांत गोयल, हरीश खन्ना, चंदन रॉय सान्याल, उज्जवल चोपड़ा और स्वरूपा घोष मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में और 6 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई है।