फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor politician Kangana Ranaut said she is not a puppet and mentioned that she has an identity beyond BJP

'मैं कठपुतली नहीं हूं'; भाजपा से अलग राय पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया, बोलीं- '20 साल से मेरी अपनी पहचान है'

Thu, 27 Aug 2026 07:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 07:10 PM IST
सार

Kangana Ranaut: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी से अलग भी उनकी अपनी एक पहचान है। साथ ही कहा कि आज भी निर्देशक उन्हें एक पसंदीदा एक्ट्रेस के तौर पर देखते हैं। 

विज्ञापन
Actor politician Kangana Ranaut said she is not a puppet and mentioned that she has an identity beyond BJP
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

विस्तार

कंगना रनौत का कहना है कि वे कोई कठपुतली नहीं हैं। अभिनेत्री और भाजपा सांसद का कहना है कि हो सकता है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके साथ न खड़ी हो। कंगना ने आगे कहा कि कई फिल्म निर्देशकों के लिए अब भी वे बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। 

विज्ञापन

Actor politician Kangana Ranaut said she is not a puppet and mentioned that she has an identity beyond BJP
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा से अलग राय पर क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनौत ने DD नेशनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी विचारों और पार्टी की आधिकारिक राय के बीच अंतर के बारे में बात की। कंगना रनौत ने कहा कि भले ही उनके सार्वजनिक बयान कभी-कभी भाजपा के रुख से मेल नहीं खाते दिखे हों, लेकिन उनकी मुख्य पहचान उनके दो साल के राजनीतिक करियर के बजाय उनके 20 साल के एक्टिंग करियर से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor politician Kangana Ranaut said she is not a puppet and mentioned that she has an identity beyond BJP
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं- 'जान-बूझकर पार्टी से अलग नहीं होना चाहती' 
कंगना रनौत ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं अपनी पार्टी से अलग होना चाहती हूं, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि जब बहुत ज्यादा शोर-शराबा हो, तो अपनी बात सुनाने के लिए जोर से बोलना पड़ता है। इसलिए मैं कभी-कभी कड़े बयान देती हूं'।

  • उन्होंने आगे कहा, 'मैं जान-बूझकर पार्टी से अलग नहीं होना चाहती, लेकिन अगर कभी ऐसा करती भी हूं, तो एक व्यक्ति के तौर पर यह ध्यान रखना चाहिए कि मैं कोई कठपुतली नहीं हूं'। 
  • 'आज बीजेपी मेरे साथ है, हो सकता है कल न हो। मैं दो साल से सांसद हूं। एक एक्टर के तौर पर मेरा करियर 20 साल से चल रहा है। 20 वर्षों से मेरी अपनी एक पहचान रही है'।
विज्ञापन

'खान या कुमार' के अपोजिट नहीं करेंगी काम?
अपने फिल्मी करियर के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि राजनीति में आने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता बनी हुई है। उन्होंने कहा, 'बहुत सारे डायरेक्टर मुझे अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। उनमें से कई तो बस इंतजार कर रहे हैं। वे मुझसे पूछते हैं, 'आपने इंडस्ट्री क्यों छोड़ी?' जिंदगी में करने के लिए और भी बहुत कुछ है'।
कंगना रनौत ने इस बात पर जोर दिया कि अगर वे एक्टिंग में वापसी करती हैं, तो वह किसी 'खान या कुमार' के अपोजिट काम करने के बजाय अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना पसंद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed