Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amish Tripathi Defended Portrayal Sita As Warrior In Nitesh Tiwari Ramayana

अमीश त्रिपाठी: फिल्म में सीता के हाथ में तलवार देख भड़के लोग, लेखक ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर दिया जवाब

Thu, 26 Nov 2026 11:20 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 11:20 AM IST
सार

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो गई है।
  • फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है।
  • फिल्म में सीता को तलवार चलाते दिखाए जाने पर काफी बवाल हुआ, जिस पर अमीश ने रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन
Amish Tripathi Defended Portrayal Sita As Warrior In Nitesh Tiwari Ramayana
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में सीता के किरदार को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है। फिल्म में सीता को तलवार चलाते और असुरों से लड़ते दिखाया गया है, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


अभिनेता मुकेश खन्ना समेत कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि सीता को योद्धा के रूप में क्यों दिखाया जा रहा है, जबकि उनके मुताबिक सीता कभी योद्धा नहीं थीं। अब लेखक अमीश त्रिपाठी ने इस बहस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि सीता को योद्धा के रूप में दिखाने का आधार रामायण का एक प्राचीन संस्करण है।
विज्ञापन
Trending Videos

Amish Tripathi Defended Portrayal Sita As Warrior In Nitesh Tiwari Ramayana
रामायण - फोटो : साभार@imdb
क्या बोले लेखक अमीश त्रिपाठी
अमीश त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया कि रामायण के कई संस्करण हैं, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में रामायण और महाभारत के अलग-अलग संस्करणों के बारे में नहीं पढ़ाया जाता, इसलिए लोग इनके कई पहलुओं से अनजान हैं।

अमीश ने कहा, 'एक संस्करण है, जिसे अद्भुत रामायण कहा जाता है और जिसका श्रेय वाल्मीकि को दिया जाता है। उन्होंने तीन संस्करण लिखे- वाल्मीकि रामायण, अद्भुत रामायण और आनंद रामायण। अद्भुत रामायण में बड़े और ज्यादा शक्तिशाली रावण का वध सीता ने किया था। उस संस्करण में सीता एक योद्धा थीं। यह कोई नया संस्करण नहीं है, बल्कि एक प्राचीन संस्करण है।'
विज्ञापन

Amish Tripathi Defended Portrayal Sita As Warrior In Nitesh Tiwari Ramayana
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
रामायण और महाभारत की ऐतिहासिकता पर भी बोले अमीश
अमीश त्रिपाठी ने रामायण और महाभारत की ऐतिहासिकता पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इन महाकाव्यों की मुख्य घटनाओं के घटित होने के पर्याप्त प्रमाण हैं, हालांकि समय के साथ इनमें कुछ अन्य तत्व भी जुड़ सकते हैं।

अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने होमर की 'ओडिसी' और ट्रॉय का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'एक समय ऐसा था जब होमर की ओडिसी को पूरी तरह काल्पनिक माना जाता था। उस दौर में यूरोप में चर्च ऐसी कहानियों पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन 19वीं सदी में ट्रॉय की खोज हुई। ट्रोजन युद्ध की मुख्य घटनाएं हुई थीं, हालांकि इसमें कुछ जादुई और कल्पनात्मक तत्व भी जोड़े गए होंगे।'
विज्ञापन

Amish Tripathi Defended Portrayal Sita As Warrior In Nitesh Tiwari Ramayana
रामायण - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' में नजर आए रणबीर कपूर और यश
अमीश त्रिपाठी भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित किताबों के लिए जाने जाते हैं। उनकी चर्चित किताबों में 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा', 'द सीक्रेट ऑफ द नागाज', 'द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज', 'सीता- वॉरियर ऑफ मिथिला' और 'रावण- एनिमी ऑफ आर्यावर्त' शामिल हैं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed