अमिताभ बच्चन: 'हां बेटा बुढ़ऊ हो गए, एक दिन तुम भी हो जाओगे', ट्रोल करने वालों को बिग बी ने दिया करारा जवाब
- Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अक्सर एक्स पर देर रात पोस्ट शेयर करते हैं। कुछ यूजर्स इन पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं।
- बिग बी ने अब हालिया ब्लॉग पोस्ट के जरिए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।
- खासतौर से उम्र को लेकर कमेंट करने वालों पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।
विस्तार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। एक्स अकाउंट पर तो वे नियमित रूप से पोस्ट साझा करते हैं और इसके अलावा ब्लॉग भी लिखते हैं। बिग बी अक्सर देर रात एक्स पर पोस्ट शेयर करते हैं। उनके फैंस जहां प्यार लुटाते हैं, वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल करते हैं। बढ़ती उम्र पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं। ऐसे ट्रोल्स को बिग बी ने करारा जवाब दिया है।
आधी रात को शेयर किया ब्लॉग
अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में उम्र को लेकर की जाने वाली टिप्पणी का जिक्र किया है। आज 23 नवंबर को लिखे गए ब्लॉग की शुरुआत उन्होंने एक शायरीनुमा पंक्ति से की है। बिग बी ने लिखा है,
रात आधी हो गई है
जागता मैं आंख फाड़े
हाय सुधियों के सहारे
चांदनी पिछले पहर की पास में जो सो गई है
रात आधी हो गई है
- बच्चन
ट्रोल करने वालों से कहा- तुम भी बुढ़ऊ हो जाओगे
ब्लॉग के आखिर में बिग बी ने उन ट्रोल को जवाब दिया है, जो एक्स और फेसबुक पर देर रात पोस्ट करने के चलते उन्हें ट्रोल करते हैं। बिग बी ने लिखा है, 'वे मुझे कहते हैं, 'ए बुढ़ऊ सो जा रात हो गई है। सठिया गए हो क्या...। हां बेटा, बुढ़ऊ हो गए हैं। अगर वहां तक पहुंच सके तो एक दिन तुम भी हो जाओगे बुढ़ऊ'।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
- अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।
- वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।
- इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
- नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।
- इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
