Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Sara Tendulkar Marrying to Sunny Deol Son Rajveer Deol know the viral post truth

शादी करने वाली हैं सारा तेंदुलकर?: सनी देओल के बेटे से जुड़ा सचिन की बेटी का नाम, किए जा रहे दावे; जानें सच

Mon, 23 Nov 2026 01:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Nov 2026 01:03 PM IST
सार

  • राजवीर, सनी देओल के बेटे और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोते हैं। 
  • उन्होंने निर्देशक अवनीश बड़जात्या की फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
  • सारा ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी से एक तजुर्बा लिया है।

विज्ञापन
Is Sara Tendulkar Marrying to Sunny Deol Son Rajveer Deol know the viral post truth
सारा तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की अफवाहें फैलीं। सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि सचिन तेंदुलकर की बेटी जल्द ही सनी देओल के बेटे से शादी करने वाली हैं। क्या है पूरा मामला और इसकी सच्चाई आइए इस खबर में जानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Is Sara Tendulkar Marrying to Sunny Deol Son Rajveer Deol know the viral post truth
राजवीर देओल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या राजवीर से होगी सारा की शादी?
सारा के करीबी सूत्र ने उनकी शादी की इन अटकलों को खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सारा और राजवीर असल जिंदगी में अब तक एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं। सारा सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। ये अटकलें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। सारा गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और शालीनता से पेश आना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Is Sara Tendulkar Marrying to Sunny Deol Son Rajveer Deol know the viral post truth
सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram
सारा को कैसी शादी पसंद है?
इससे पहले सारा ने बताया था कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी उनके लिए अपनी भविष्य की शादी का एक 'ट्रायल राउंड' थी। क्रिकेटर की बेटी ने कहा कि बचपन में वह हमेशा एक भव्य और शानदार शादी का सपना देखती थीं। हालांकि अब  शादी को लेकर सारा की सोच बदल गई है। अब वह एक निजी और सादे समारोह को पसंद करेंगी, जिसमें वह पारंपरिक लाल रंग का जोड़ा पहनना चाहेंगी।
विज्ञापन

Is Sara Tendulkar Marrying to Sunny Deol Son Rajveer Deol know the viral post truth
सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram
शादी को लेकर क्या हैं सारा के विचार?
सारा ने कहा था मैंने ऐसे लोगों को देखा है जिनकी सगाई हो जाती है लेकिन शादी से पहले ही उन्हें अपने पार्टनर या उनके परिवार का असली चेहरा दिख जाता है। तब वे सोचते हैं मैं अब और यह नहीं कर सकता/सकती। मुझे लगता है कि शादी से पहले ही ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाना एक बहुत अच्छा कदम है।

राजवीर का वर्कफ्रंट
  • बता दें कि राजवीर, सनी देओल के बेटे और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोते हैं। 
  • उन्होंने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए शोबिज में कदम रखा। 
  • इस अभिनेता ने निर्देशक अवनीश बड़जात्या की फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
  • राजवीर के एक बड़े भाई हैं, करण देओल। 
  • उन्होंने भी 'पल पल दिल के पास', 'बंटवारा 1947' और 'वेल्ले' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed