फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh Ravichander And Kavya Maran's Wedding Reception Invite Viral PM Modi Vijay Rajinikanth Invited

अनिरुद्ध-काव्या का रिसेप्शन इनवाइट वायरल: पीएम से लेकर रजनीकांत तक को न्योता, समारोह में लगेगा सितारों का मेला

Tue, 27 Oct 2026 05:17 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 05:17 PM IST
सार

  • म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • अब सोशल मीडिया पर उनके रिसेप्शन का शाही कार्ड वायरल हो रहा है।
  • कपल की शादी के रिसेप्शन में कई जानी-मानी हस्तियां नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
Anirudh Ravichander And Kavya Maran's Wedding Reception Invite Viral PM Modi Vijay Rajinikanth Invited
अनिरुद्ध और काव्या का रिसेप्शन इनवाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा में है। कार्ड का शानदार डिजाइन और रिसेप्शन में शामिल होने वाले बड़े मेहमानों की लिस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है। इस खास समारोह में राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक की कई जानी-मानी हस्तियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Anirudh Ravichander And Kavya Maran's Wedding Reception Invite Viral PM Modi Vijay Rajinikanth Invited
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
बेहद खूबसूरत है अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन का कार्ड
अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड पिंक व्हिसल मैन की रंजनी अयंगर ने डिजाइन किया है। कार्ड को आइवरी और हल्के नीले रंग के एक खूबसूरत बॉक्स में रखा गया है। इसमें उभरे हुए अक्षरों वाली स्टेशनरी, बारीक डिजाइन और पुराने जमाने की शाही मुहर जैसी सजावट की गई है।

रंजनी अयंगर ने सोशल मीडिया पर इस कार्ड की झलक भी शेयर की है। उन्होंने कपल के लिए निमंत्रण कार्ड डिजाइन करने के अनुभव को बेहद खास और सुखद बताया। यह डिजाइन यूरोप की बारोक कला से प्रेरित है। कार्ड का शाही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anirudh Ravichander And Kavya Maran's Wedding Reception Invite Viral PM Modi Vijay Rajinikanth Invited
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
कब होगा अनिरुद्ध-काव्या को ग्रैंड रिसेप्शन?
अनिरुद्ध और काव्या का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है। मारन परिवार ने इस समारोह के लिए कई बड़े राजनेताओं को न्योता दिया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शामिल हैं।

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन खुद कई राजनीतिक नेताओं से मिलकर उन्हें रिसेप्शन का निमंत्रण दे रहे हैं। परिवार ने अनिरुद्ध के माता-पिता, अभिनेता रवि राघवेंद्र और लक्ष्मी रविचंदर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उन्हें समारोह में आने का न्योता दिया।

इसके अलावा मारन परिवार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाकात की। इस दौरान अनिरुद्ध भी उनके साथ मौजूद थे। रिसेप्शन के मेहमानों की लिस्ट में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

Anirudh Ravichander And Kavya Maran's Wedding Reception Invite Viral PM Modi Vijay Rajinikanth Invited
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में ये सितारे हो सकते हैं शामिल
अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के पहुंचने की भी उम्मीद है। बता दें कि रजनीकांत के अलावा एआर रहमान, शिवकार्तिकेयन और उनकी पत्नी आरती, अजित कुमार और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार को भी न्योता दिया गया है। वहीं, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भी इस खास मौके पर शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन?
अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। उनका नया प्रोजेक्ट रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' है।

वहीं, काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सन टीवी नेटवर्क में डायरेक्टर हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े होने के कारण भी वह काफी लोकप्रिय हैं।

Anirudh Ravichander And Kavya Maran's Wedding Reception Invite Viral PM Modi Vijay Rajinikanth Invited
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का सीएम विजय को निमंत्रण - फोटो : एक्स @Sun News
कब होगी कपल की शादी
अनिरुद्ध और काव्या का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होना तय बताया जा रहा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों नवंबर में ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की तारीख और जगह को लेकर अभी तक अनिरुद्ध और काव्या की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Wedding Vows Magazine (@weddingvows.in)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed