फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tv Show CID And AAhat Fame Producer Director B P Singh Passed Away due to massive heart attack

बीपी सिंह: नहीं रहे 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे चर्चित शो देने वाले निर्माता-निर्देशक, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Tue, 27 Oct 2026 04:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

  • 'सीआईडी' और  'आहट' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह नहीं रहे। 
  • बीपी सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया।
  • निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने बीपी सिंह के निधन की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
Tv Show CID And AAhat Fame Producer Director B P Singh Passed Away due to massive heart attack
निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह  नहीं रहे। आज 27 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे चर्चित शो बनाए। वे 77 वर्ष के थे। बीपी सिंह का अंतिम संस्कार कल 28 अक्तूबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Tv Show CID And AAhat Fame Producer Director B P Singh Passed Away due to massive heart attack
निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अशोक पंडित ने दी श्रदांजलि
अशोक पंडित ने बीपी सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, 'आज सुबह-सुबह हार्ट अटैक से एक जाने-माने प्रोड्यूसर डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक शानदार फिल्ममेकर, जिन्होंने अपने क्राइम शो सीआईडी और आहट से पूरे देश को दीवाना बना दिया। उनका काम आज भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

साझा किया पुराना किस्सा
अशोक पंडित ने एक किस्सा याद करते हुए लिखा है, 'जब वे भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) के प्रेसिडेंट थे, तब मैं उनका बहुत करीबी साथी था। एक बेहतरीन इंसान और प्यारे दोस्त। एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परिवार और करीबी लोगों के प्रति गहरी संवेदना। अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा। जल्द ही अन्य डिटेल्स साझा की जाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)


विज्ञापन

दो दशक तक चला था 'सीआईडी'
बीपी सिंह का जन्म देहरादून में हुआ था। उन्होंने भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबे समय तक चलने वाला क्राइम शो 'सीआईडी' बनाया। यह शो साल 1998 में शुरू हुआ और दो दशकों तक चला। उन्होंने इस शो के सिर्फ निर्माण और निर्देशन की ही जिम्मेदारी नहीं निभाई थी, बल्कि समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया। साल 2010 में उनके शो की ओर से 'सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स' की शुरुआत भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed