सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayesha Khan on AI Generated photos and video spoke about consent

पैपराजी पर भड़कीं आयशा खान, बोलीं- 'वो सहमति का मतलब नहीं जानते…’ एआई के गलत इस्तेमाल को भी बताया खतरनाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Feb 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Ayesha Khan: एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एआई के गलत इस्तमाल और सेलिब्रिटीज की एडिट की हुई फोटो के बढ़ते ट्रेंड को लेकर खुलकर बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Ayesha Khan on AI Generated photos and video spoke about consent
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
विज्ञापन

विस्तार

आजकल एआई से किसी फोटो या वीडियो को एडिट करना कोई बड़ी बात नहीं है। एडिट होने के बाद भी आप असली और एडिट किए हुए फोटो में फर्क नहीं बता सकते। इसी को लेकर एक्ट्रेस आयशा खान ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके फोटो और वीडियो एआई से एडिट करके वायरल किए जाते हैं। जो देखने में बिलकुल असली लगते हैं। 
Trending Videos

AI से किसी की इमेज बदलना बहुत डिस्टर्बिंग
आयशा खान ने कहा कि उन्हें खुद कई ऐसे बदले हुए फोटो सोशल मीडिया पर मिले हैं, जो देखने में बहुत असली लगते हैं। इन तस्वीरों को देखकर उन्हें काफी दुख होता है और डिस्टर्बिंग लगता है। पिंकविला के साथ इंटरव्यू में आयशा ने कहा, ‘एआई वाली चीज बहुत डरावनी हो गई है। इंटरनेट पर महिलाओं को सेक्सुअलाइज करने के लिए ऐप बनाना बहुत ही खतरनाक है। मेरे और विजय सर की एक तस्वीर को एआई वीडियो में बदल दिया गया, जैसे हम गले मिल रहे हों। जिसके बाद मुझे बताना पड़ा कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। ज्यादातर लोग यह समझ ही नहीं पाते हैं कि यह सब एआई से किया गया है।’

‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayesha Khan on AI Generated photos and video spoke about consent
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
पैपराजी के वीडियो पर क्या बोलीं आयशा? 
पैपराजी के वीडियो और वायरल क्लिप्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘लोग सहमति को नहीं समझते। बिना पूछे आप किसी का वीडियो या फोटो नहीं ले सकते। आप जानते हैं कि यह गलत है, फिर भी किसी का 'oops' मूमेंट कैप्चर करके उसे पोस्ट कर देते हैं। 
हालांकि कई फोटोग्राफ्रर उनकी सीमाओं का सम्मान करते हैं। जब वह किसी फोटो को पोस्ट ना करने को कहती हैं, तो वे मान जाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करते हैं।’

आयशा का शरारत गाना हुआ खूब वायरल
आयशा खान हाल ही में धुरंधर के ‘शरारत’ गाने में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा ने भी परफॉर्म किया था। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed