सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol Starrer Lahore 1947 Release Date out It will release on Independence day

सामने आई सनी देओल अभिनीत 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट, आमिर बोले- ‘यह धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Lahore 1947 Release Date: सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आस-पास रिलीज होगी।

Sunny Deol Starrer Lahore 1947 Release Date out It will release on Independence day
सनी देओल, राजकुमार संतोषी, आमिर खान, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है। यह पहली फिल्म है जिसमें सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के करीब 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending Videos


फिल्म को लेकर क्या बोले आमिर खान?
फिल्म के बारे में आमिर खान ने कहा 'यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी। मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।'

Sunny Deol Starrer Lahore 1947 Release Date out It will release on Independence day
सनी देओल धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: पैपराजी पर भड़कीं आयशा खान, बोलीं- 'वो सहमति का मतलब नहीं जानते…’ एआई के गलत इस्तेमाल को भी बताया खतरनाक

सनी देओल का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सनी देओल हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए। इसमें उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदारों में थे। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा कलेक्शन किया है। सनी देओल जल्द ही 'इक्का', 'रामायण 1' और 'रामायण 1' का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed