फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bhabiji ghar par hain movie fun on the run cast review release february 2026

अब बड़े पर्दे पर दिखेंगे अंगूरी भाभी और विभूति, 'भाभी जी घर पर हैं' पर बनेगी फिल्म, रवि किशन भी होंगे हिस्सा

Fri, 21 Nov 2025 07:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 21 Nov 2025 07:33 PM IST
सार

Bhabiji Ghar Par Hain Movie: टीवी का लोकप्रिय शो 'भाभी जी घर पर है' अब फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आएगा। सीरियल पर बन रही फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
bhabiji ghar par hain movie fun on the run cast review release february 2026
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में बेहद कम ही ऐसे शोज हैं जिन्होंने लगातार दर्शकों को हंसाया है, इन्हीं में से एक है ‘भाभीजी घर पर हैं’। घर-घर में पॉपुलर इसके किरदार अब पहली बार टीवी की सीमाओं को पार कर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां, मेकर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि शो पर आधारित फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं- फन ऑन द रन' अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन


अगले साल रिलीज होगी फिल्म
पिछले कई वर्षों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए इस शो के किरदार- विभूति नारायण मिश्रा, तिवारी जी,अंगूरी भाभी और अनिता भाभी अब बड़ी स्क्रीन पर दर्शकों को दिखने के लिए तैयार हैं। इनके साथ हप्पू सिंह का फनी लहजा और सक्सेना जी की विचित्र हरकतें भी दर्शकों को फिर से पेट पकड़कर हंसाने पर मजबूर कर सकती हैं। फिल्म का निर्माण जी सिनेमा और एडिट द्वारा किया जा रहा है और इसकी रिलीज डेट 6 फरवरी 2026 तय की गई है। फिल्म की घोषणा के साथ इसका पोस्टर और कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं।
विज्ञापन




रवि किशन- निरहुआ भी आएंगे नजर 
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में शो के ओरिजनल कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी जुड़ गए हैं। फिल्म में आसिफ शेख (विभूति), रोहिताश्व गौर (तिवारी जी) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) पहले की तरह अपने किरदार निभाएंगे। इनके साथ रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन बड़े नामों के जुड़ने से फिल्म का कॉमिक फ्लेवर और भी मजबूत होने वाला है।

कैसे होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म के शीर्षक में 'फन ऑन द रन' जोड़ने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी शो के पारिवारिक माहौल से निकलकर एक बड़े और रोमांचक सफर की ओर बढ़ेगी। यानी दर्शकों को सिर्फ हंसी ही नहीं, बल्कि एडवेंचर और मस्ती से भरी एक नई कहानी मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed