Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhediya 2 Confirmed Amar Kaushik Announce Sequel Varun Dhawan Kriti Sanon Movie

भेड़िया 2: चार साल बाद आएगा वरुण धवन की फिल्म का सीक्वल, अमर कौशिक ने दिया बड़ा अपडेट

Thu, 26 Nov 2026 02:40 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

  • 'भेड़िया' साल 2022 में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म में वरुण धवन के साथ कृति सेनन नजर आई थीं।
  • अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Bhediya 2 Confirmed Amar Kaushik Announce Sequel Varun Dhawan Kriti Sanon Movie
'भेड़िया 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की बात हो तो 'भेड़िया' का नाम भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के किरदार और कहानी आज भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अब फिल्म की चौथी सालगिरह के मौके पर मेकर्स ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। बता दें कि 'भेड़िया 2' की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है और फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos

Bhediya 2 Confirmed Amar Kaushik Announce Sequel Varun Dhawan Kriti Sanon Movie
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर कौशिक ने दिया अपडे़ट
दरअसल, बुधवार को फिल्म के चार साल पूरे होने पर निर्देशक अमर कौशिक ने सीक्वल को लेकर जानकारी दी। हालांकि, फिल्म अभी कहानी लिखने के स्टेज पर है। अमर कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें भेड़िया उनके ऑफिस में हंगामा करता और लैपटॉप फेंकता नजर आया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं है कि उसकी कहानी लिखने में इतना समय लग रहा है... क्या करें? जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल।'

सीक्वल की खबर से खुश हुए फैंस
जैसे ही अमर कौशिक की पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस खुशी से झूम उठे। कई लोगों ने कमेंट कर मेकर्स से जल्द फिल्म की कहानी पूरी करने और सीक्वल रिलीज करने की मांग की। एक यूजर ने लिखा, 'फिर आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? भेड़िया 2 जल्द बनाइए।' वहीं दूसरे ने कहा कि वह लंबे समय से सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की कहानी शानदार होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhediya 2 Confirmed Amar Kaushik Announce Sequel Varun Dhawan Kriti Sanon Movie
स्त्री, भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन को साथ देखने की उम्मीद
सीक्वल के ऐलान के साथ ही फैंस ने फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन को फिर से साथ देखने की इच्छा भी जताई। दरअसल, 'भेड़िया' और 'स्त्री' के कनेक्शन ने दर्शकों के बीच दोनों किरदारों को लेकर उत्सुकता बढ़ाई थी। एक यूजर ने कमेंट किया, 'भेड़िया और स्त्री की पहली मुलाकात को चार साल हो गएष इस पावर कपल की लव स्टोरी का इंतजार है।'

वहीं एक अन्य फैन ने भेड़िया और स्त्री की जोड़ी को लेकर लिखा कि उनकी केमिस्ट्री बेहद शानदार है और वह दोनों को फिर साथ देखना चाहते हैं। फिलहाल 'भेड़िया 2' की कहानी पर काम चल रहा है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन की वापसी होगी या श्रद्धा कपूर भी इस बार कहानी का हिस्सा बनेंगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed