सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   akshara singh amrapali dubey bhojpuri highest paid actress lavish life bollywood debut akshay kumar welcome 3

भोजपुरी की सबसे महंगी अभिनेत्री कौन? अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे में से किसकी नेटवर्थ है सबसे ज्यादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 29 May 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhojpuri Highest Paid Actress: आज के समय में अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पॉपुलैरिटी और मोटी कमाई की बदौलत इन दोनों ही एक्ट्रेसेस की लाइफस्टाइल किसी महारानी से कम नहीं है। जानें टॉप भोजपुरी अभिनेत्रियों की नेटवर्थ?

akshara singh amrapali dubey bhojpuri highest paid actress lavish life bollywood debut akshay kumar welcome 3
भोजपुरी अभिनेत्रियों की नेटवर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां आज कमाई और लोकप्रियता के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। हाल ही में अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' के गाने 'घिस घिस घिस' में अपने डांस को लेकर काफी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों की कुल संपत्ति और उनकी फीस के बारे में।

Trending Videos

अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति कथित तौर पर लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये है। अक्षरा भोजुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। एक फिल्म के लिए अक्षरा सिंह 10 से 40 लाख रुपये की फीस लेती हैं। एक स्टेज शो के लिए अक्षरा 3 से 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

इसके अलावा अक्षरा गानों की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए भी जमकर कमाई करती हैं। अक्षरा सिंह के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो और मुंबई में एक आलीशान घर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की कुल संपत्ति लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये है। आम्रपाली 15 से 30 लाख रुपये प्रति फिल्म चार्ज करती हैं। इसके अलावा आम्रपाली ब्रैंड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और स्टेज शो से भी मोटी कमाई करती हैं। आम्रपाली के पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर जैसी कारों का कलेक्शन है। आम्रपाली का मुंबई और गोरखपुर में आलीशान घर है।

विज्ञापन

रानी चटर्जी
भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी की कुल संपत्ति लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये है। रानी एक फिल्म के लिए 8 से 15 लाख रुपये की फीस लेती हैं। रानी ने साल 2004 में सुपरहिट फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से अपने करियर की शुरुआत की थी। रानी को भी लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है।
 

अंजना सिंह
अंजना सिंह की कुल संपत्ति लगभग 21 करोड़ रुपये के आस पास है। अंजना एक फिल्म के लिए 12 से 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं। अंजना ने 'लावारिस', 'वर्दी वाला गुंडा' और 'शेरनी' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अंजना टीवी सीरियल्स से भी अच्छी कमाई करती हैं।
 

काजल राघवानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजल राघवानी की कुल संपत्ति लगभग 14 से 16 करोड़ रुपये है। काजल 20 से 25 लाख रुपये प्रति फिल्म चार्ज करती हैं। काजल आइटम सॉन्ग के जरिए भी मोटी कमाई करती हैं। काजल एक आइटम सॉन्ग के लिए 50 से 60 हजार रुपये चार्ज करती हैं। काजल के पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है। इसमें ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।



यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर और बॉलीवुड के लिए 'रामायण' क्यों है महत्वपूर्ण? नितेश तिवारी की फिल्म के बारे में जानें सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed