Pawan Singh: 'क्या इसे झुकना बोलते हैं'? क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर संस्कारों की बात करते दिखे अभिनेता पवन सिंह
Pawan Singh Cryptic Post: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आज एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे अपने से बड़ों के सम्मान और संस्कारों की बात करते दिखे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर पवन सिंह अपने फिल्म और करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका विवाद जग-जाहिर हो चुका है। ज्योति ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। इस बीच आज शुक्रवार को पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर संस्कारों की बात की है।
बोले- 'यह मेरे संस्कार हैं'
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरे लिए इंसानियत मायने रखती है। अगर मेरे से बड़ा कोई मेरे सामने खड़ा है और मैंने उनको प्रणाम कर लिया तो क्या उसको झुकना बोलते हैं? अगर ऐसा है तो ठीक है ये मेरे संस्कार हैं। जय माता दी'।
विज्ञापन विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात पर तो प्रतिक्रिया नहीं?
बता दें कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भोजपुरी स्टार और गायक-अभिनेता पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात ने अचानक बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इस मुलाकात के बाद कई तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि पवन सिंह की लोकप्रियता को चुनावी रणनीति में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस मुलाकात पर किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इतना तय है कि बिहार की सियासत में नई उठापटक की शुरुआत हो चुकी है। संभव है कि पवन सिंह ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से इसी पर प्रतिक्रिया दी हो।
सिंगर के साथ आपत्तिजनक हरकत पर विवादों में रहे
बता दें कि बीते दिनों पवन सिंह काफी विवादों में रहे। पवन सिंह, सिंगर अंजलि राघव के साथ आपत्तिजनक हरकत करने को लेकर खूब विवादों में रहे। पवन सिंह को भरे मंच पर अंजलि राघव की कमर पर आपत्तिजनक तरीके से छूते हुए देखा गया और एक्टर ने इस दौरान अश्लील टिप्पणी भी की। उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।