पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने गाया 'शिव कैलाशों के वासी', साझा किया वीडियो; फैंस ने लुटाया प्यार

Mon, 06 Jul 2026 01:16 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 06 Jul 2026 01:16 PM IST
सार

Akshara Singh Video: अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खास भजन साझा किया है, जो महादेव के प्रसिद्ध भजनों में से एक है। अक्षरा के इस भजन को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh sung mahadev song shiv kailasho ke wasi share video see fans reaction
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने शिव के प्रसिद्ध भजनों में से एक 'शिव कैलाशो के वासी' को अपनी आवाज में गाया। इसका खास वीडियो अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है।

bhojpuri actress akshara singh sung mahadev song shiv kailasho ke wasi share video see fans reaction
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह ने गाया महादेव का भजन
अक्षरा ने इंस्टाग्रम पर अपनी आवाज में 'शिव कैलाशो के वासी' भजन का एक खास वीडियो साझा किया है। अक्षरा की आवाज में इस भजन को उनके प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षरा, 'शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा, शंकर संकट हरना, शंकर संकट हरना' भजन गाते हुए नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


अक्षरा का खास नोट
इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'महादेव के चरणों में समर्पित मेरा गाना।' इसके साथ ही अक्षरा ने प्रशंसकों से कहा कि वह इस गाने को सुनें और अपनी राय पेश करें। अक्षरा के इस वीडियो पर उनके प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अक्षरा सिंह, मुझे आपका ये गाना पसंद आया', दूसरे फैन ने लिखा, 'आपकी आवाज आपकी आत्मा को दर्शाती है', वहीं कई प्रशंसकों ने कमेंट में 'हर हर महादेव' लिखकर अपना प्यार जताया है।

bhojpuri actress akshara singh sung mahadev song shiv kailasho ke wasi share video see fans reaction
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

किसने गाया है 'शिव कैलाशो के वासी' भजन
'शिव कैलाशो के वासी' मूल रूप से एक पारंपरिक हिमाचली शिव भजन है। इसे सबसे लोकप्रिय रूप से हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज में गाया है। इसके अलावा, इसे जुबिन नौटियाल, मोहित चौहान सम्राट अवस्थी और अब भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह जैसे गायकों ने भी गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh sung mahadev song shiv kailasho ke wasi share video see fans reaction
अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'घिस घिस घिस' गाने में नजर आईं अक्षरा सिंह
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षरा सिंह का गाना 'घिस घिस घिस' है। यह एक धमाकेदार बॉलीवुड और भोजपुरी डांस नंबर है, जिसमें भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक साथ थिरकते नजर आए। यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी ट्रेंड पर रहा।


यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor Wedding: आज होगी रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर की शादी, जानिए समय और तैयारियों के बारे में सबकुछ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed