{"_id":"6a4606f175f8ea6b580bc128","slug":"ravi-kishan-daughter-rivva-gets-emotional-calls-him-her-ride-or-die-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता रवि किशन के लिए भावुक हुईं बेटी रीवा, लिखा- 'आप ही मेरे सबसे सच्चे साथी हैं'","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
पिता रवि किशन के लिए भावुक हुईं बेटी रीवा, लिखा- 'आप ही मेरे सबसे सच्चे साथी हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:22 PM IST
सार
Ravi Kishan: रवि किशन की बेटी रीवा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक भावुक संदेश साझा किया है। रीवा किशन ने रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर यह खास बात लिखी है।
विज्ञापन
1 of 6
रवि किशन और रीवा किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी और अभिनेत्री रीवा किशन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक बेहद भावुक संदेश लिखा है। हाल ही में दोनों को रियलिटी शो 'द अलायंस' में एक साथ देखा गया था। इस शो से पिता के जाने के बाद रीवा ने उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया है।
2 of 6
रवि किशन और रीवा किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रीवा ने पिता रवि के साथ साझा की खास तस्वीरें
रीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वह अपने पिता रवि किशन की गोद में बैठकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर हाल ही की है, जिसमें पिता-बेटी की जोड़ी एक साथ बेहद खुश नजर आ रही है।
3 of 6
रीवा किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रीवा का दिल छू लेने वाला संदेश
इन तस्वीरों के साथ रीवा ने पिता रवि किशन के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा है। रीवा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'भले ही आपने रियलिटी शो 'द अलायंस' शो छोड़ दिया हो, लेकिन हमारा रिश्ता उस पल से अटूट है, जब आपने मुझे पहली बार गोद में लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रवि किशन और रीवा किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
'मेरे सबसे सच्चे साथी'
रीवा ने आगे लिखा, 'आपने हमेशा मेरी रक्षा की, मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे ढेर सारा प्यार दिया। आप मेरे सबसे सच्चे साथी हैं और इस जिंदगी में मुझे सिर्फ आपके ही साथ की जरूरत है। रियलिटी शो 'द अलायंस' में मेरे साथ वक्त बिताने के लिए शुक्रिया। मैं आपके और महादेव के लिए हमेशा अपना बेस्ट देने का वादा करती हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन ने क्यों छोड़ा शो?
रवि किशन रियलिटी शो 'द अलायंस' में करीब एक हफ्ता रहे। जब वह शो से विदा हुए, तो बाकी प्रतियोगी भी भावुक हो गए। शो छोड़ने की वजह बताते हुए रवि किशन ने कहा, 'आप सभी ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया। रीवा जानती है कि आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे। मैं यहां जिस काम के लिए आया था, वह मैंने पूरा किया। अब मुझे अपने कर्तव्य के लिए वापस जाना होगा, क्योंकि जनता ने मुझे वोट देकर चुना है। मैं वापस गोरखपुर जा रहा हूं और वहीं रहता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।