फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Ravi Kishan really used to bathe in milk due to this he lost Gangs of Wasseypur also talk about Anurag kashyap

Ravi Kishan: सच में दूध से नहाते थे रवि किशन? इस कारण हाथ से चली गई थी अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'

Sun, 29 Dec 2024 09:09 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Dec 2024 09:09 AM IST
सार

अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए रवि किशन को भी कास्ट किया गया। हालांकि, रवि किशन की अजीबो गरीब मांग के बाद उन्हें फिल्म से हाथ धोना पड़ गया था।

विज्ञापन
Ravi Kishan really used to bathe in milk due to this he lost Gangs of Wasseypur also talk about Anurag kashyap
अनुराग कश्यप- रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रवि किशन ने अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को लेकर कुछ बातें की हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ने उनके बारे में कुछ बातें की हैं। उन्होंने जो कहा वो कुछ सच था, लेकिन बहुत कुछ सच नहीं था। रवि किशन ने कहा कि वे वाकई दूध से नहाते थे।
विज्ञापन

रवि किशन ने साझा की ये बात
रवि किशन ने गैंग्स ऑफ वासेपुर को लेकर कहा, “मैं दूध से नहाता था। मुझे इसमें मजा आता था। किसी ने यह बात अनुराग कश्यप को बताई। मैं एक सनकी व्यक्ति हूँ, इसलिए मैं एक कलाकार हूँ। अगर मैं एक सामान्य व्यक्ति होता, तो मैं एक कार्यालय में काम कर रहा होता, काम पर जाने के लिए टिफिन बॉक्स लेकर जाता। अनुराग ने कहा कि उनके पास मेरी मांगों के लिए बजट नहीं था और इसलिए मैंने फिल्म खो दी। किसी ने मेरे बारे में कुछ और अफवाहें भी फैलाईं। उस फिल्म में सभी लोग इसके बाद भड़क गए।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravi Kishan really used to bathe in milk due to this he lost Gangs of Wasseypur also talk about Anurag kashyap
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम
दूध से नहाते थे रवि किशन
यह पहली फिल्म नहीं है जिसके बारे में रवि किशन ने बात की है। इससे पहले भी बताया है कि मैं दूध से नहाता था और गुलाब की पंखुड़ियों पर सोता था। मुझे ऐसा लगता था कि मैं एक्टर हूं और ये सब जरूरी है। लोग जब आपको लोग बड़े एक्टर्स की फिल्म दिखाते हैं और कहते हैं कि ये एक्टर ऐसा करते थे, तुम भी करो। गॉड फादर 500 बार दिखा दिए और मैं देशी ब्रीड का कलाकार। खैर ये सब नाटक किए थे इससे माहौल बनता है। मुझे लगता था कि मैं दूध से नहाउंगा तो चर्चा रहेगी कि ये दूध से नहाता है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को बड़ा स्टार समझता था।
 
यह खबर भी पढ़ें - Twinkle Khanna: राजेश खन्ना की बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी, ट्विंकल खन्ना की मां का भी फिल्मों से गहरा नाता
 
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने कही ये बात
अनुराग कश्यप और रवि किशन इससे पहले मुक्काबाज में भी साथ काम कर चुके हैं। अनुराग कश्यप ने इससे रवि किशन को लेकर कहा कि वे खुद भी धूम्रपान करते हैं, ऐसा कोई इंसान नहीं है जो ये नहीं जानता है। वे बम बम भोले, जय शिव शंभू कहकर अपने दिन की शुरुआत भी करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed