फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   What happen to bhojpuri actress Akshara Singh? cried a lot recalling akshay kumar See Viral Video

किसकी बातों पर सुबक-सुबक कर रो पड़ीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह? वायरल वीडियो में अक्षय कुमार का किया जिक्र

Fri, 29 May 2026 04:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 29 May 2026 04:53 PM IST
सार

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा इतनी भावुक दिख रही हैं कि वह बिना रुके सुबक-सुबक पर रोती नजर आ रही हैं। जानें क्या है इस वीडियो का सच?

विज्ञापन
What happen to bhojpuri actress Akshara Singh? cried a lot recalling akshay kumar See Viral Video
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षरा सिंह इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में 'वेलकम 3' से अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर रातों-रात धूम मचा दी। लेकिन आज न जाने अक्षरा को क्या हो गया कि वह अचानक से इतनी भावुक हो गईं कि रोने लगीं। उनके इस वीडियो को देखकर उनके फैंस को भी उनकी चिंता सता रही है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो का सच?
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी मां से फोन पर बात करते-करते रो पड़ती हैं। दअसल, अक्षरा की मां ने उन्हें कहा, 'थैंक्स यूनिवर्स, थैंक्स मेरी बहादूर बच्ची।' अक्षरा अपनी मां की इन बातों को सुनकर इतनी भावुक हो गईं कि वह अपने आंसू रोक ही नहीं पा रही थीं। लेकिन अक्षरा के इन आंसुओं के पीछे की असली वजह अक्षय कुमार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों रोईं अक्षरा?
दरअसल, अक्षरा सिंह अभिनेता अक्षय कुमार की बातों की वजह से इतनी भावुक हो गईं कि वह लगातार रोती रहीं और अपने आसुंओं को रोक नहीं पाईं। अक्षरा ने कहा कि अक्षय ने उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही कहा, 'तुम आगे बढ़ोगी।' अक्षय की इन्हीं बातों को लेकर अक्षरा भावुक हो गई हैं। अक्षरा के इस वीडियो में उनकी मां लगातार उन्हें दिलासा देती रहीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by νιѕħåℓ ɾåʝρυт (@vishalrajputofc)


 

विज्ञापन

दोस्त विशाल ने लिखा खास मैसेज
अक्षरा के इस वीडियो पर उनके दोस्त विशाल ने एक खास मैसेज लिखा है। विशाल ने लिखा, 'जब लीजेंड खिलाड़ी कुमार आपकी मेहनत को सराहें, तो वो एहसास ही अलग होता है।' विशाल ने अक्षरा के लिए आगे लिखा, 'इतनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के पीछे एक छोटा सा बच्चा भी छुपा है।' इसके साथ ही विशाल ने लिखा कि उन्हें अक्षरा पर बहुत गर्व है।

'वेलकम 2' से किया बॉलीवुड डेब्यू
अक्षरा सिंह ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह एक बेहद एनर्जेटिक और देसी स्टाइल का भोजपुरी ट्रैक है, जो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। इस गाने में अक्षरा ने अक्षय कुमार के साथ धमाकेदार डांस किया है, जो उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।

'वेलकम 3' बॉलीवुड की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म है। यह 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है, जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म में कुल 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी की सबसे महंगी अभिनेत्री कौन? अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे में से किसकी नेटवर्थ है सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed