फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: Aman Gandhi Got emotional while recalling his former girlfriend ex Shagun Sharma Video Viral

बिग बॉस 20: शगुन शर्मा को याद करके रोने लगे अमन गांधी, माही विज कराएंगी रिश्ता पक्का! क्या बोलीं आम्रपाली?

Fri, 25 Sep 2026 02:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Sep 2026 02:30 PM IST
सार

Bigg Boss 20: टेलीविजन अभिनेता अमन गांधी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद करके भावुक होते नजर आए।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: Aman Gandhi Got emotional while recalling his former girlfriend ex Shagun Sharma Video Viral
अमन गांधी-शगुन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमन गांधी रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद करते नजर आए। इस दौरान वे भावुक हुए और आंखों से आंसू छलक आए। माही विज और अरिश्फा खान समेत कई प्रतिभागियों ने उन्हें संभाला। इस दौरान अमन गांधी ये मनाने लगे कि काश जब वे बाहर जाएं तो उनकी गर्लफ्रेंड ने मूव ऑन न किया हो।

विज्ञापन

अमन को ब्रेकअप के बाद आई गर्लफ्रेंड की याद
चर्चित शो 'बिग बॉस 20' काफी मजेदार चल रहा है। इसमें प्रतिभागियों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े देखे जाते हैं तो कुछ के बीच बॉन्डिंग भी अच्छी है। प्रतिभागी अपनी पर्सनल लाइफ पर भी आपस में एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आते हैं। इस बीच अमन गांधी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद किया। 
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अमन गांधी अपने आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद माही ने उन्हें संभालते हुए कहा, 'अरे अरे, भाई रो रहा है। अपने प्यार को याद करके रो रहा है।' माही ने आगे कहा- 'रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा अब तो बिग बॉस के बाद'। अमन गांधी ने कहा, 'आप एक-दूसरे से क्लोज होते हो ना यार, चाहें ब्रेकअप हो या कुछ मर्जी'। इस पर आम्रपाली ने कहा, 'उनको भी वही फील हो रहा होगा ना'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20: Aman Gandhi Got emotional while recalling his former girlfriend ex Shagun Sharma Video Viral
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

माही-अरिश्फा और आम्रपाली ने दी तसल्ली
अमन गांधी ने आगे कहा, 'अब मुझे लगता है कि क्यों वो साउथ अफ्रीका में जाकर सिर्फ मुझसे ही बातें कर रही थी। मैं उम्मीद करता हूं कि जब मैं बाहर जाऊं तो वो मूव ऑन न कर दे'। आम्रपाली और माही विज कहती नजर आईं, 'मैम मूव ऑन मत करना प्लीज। भाई रो रहा है। इंतजार करना प्लीज'। आगे आम्रपाली और अरिश्फा ने भी अमन की एक्स गर्लफ्रेंड से गुजारिश करते हुए कहा कि वे अमन के लिए इंतजार करें। अरिश्फा ने अमन गांधी को यह तसल्ली भी दी कि मुझे नहीं लगता कि वो मूव ऑन करेंगी। इस पर अमन ने कहा, 'टाइम तो हो गया ना'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन

Bigg Boss 20: Aman Gandhi Got emotional while recalling his former girlfriend ex Shagun Sharma Video Viral
अमन गांधी-शगुन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या शगुन शर्मा को याद कर रोए अमन?
अमन गांधी ने एक्स गर्लफ्रेंड की बात करते हुए किसी का नाम नहीं लिया। मगर, उन्होंने जिस तरह से बातें की, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे शगुन शर्मा को याद करते दिखे। दरअसल, शगुन और अमन गांधी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में साथ नजर आए। इस बीच नवंबर 2025 में उन्होंने Hauterfly के साथ बातचीत में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। दोनों ने यह भी बताया कि वे दोनों 'क्योंकि 2..' के पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
इसके अलावा,अमन ने साउथ अफ्रीका का जिक्र किया। बीते दिनों रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के लिए शगुन शर्मा वहां गई थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि शगुन और अपने बारे में ही अमन ने बात की। देखना होगा कि इसे लेकर शगुन क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed