फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: Tanmay Singh Aka Scout sparked outrage after admitting to confused feelings for Love Gill

बिग बॉस 20: क्या गर्लफ्रेंड काश्वी को भूल गए स्काउट? शो में लव गिल के करीब होते देख नेटिजंस ने सुनाई खरी-खरी

Tue, 06 Oct 2026 12:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Contestant Scout OP: 'बिग बॉस 20' में स्काउट हाल ही में लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज दिखे। शो का प्रोमो सामने आया है। इस पर नेटिजंस के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: Tanmay Singh Aka Scout sparked outrage after admitting to confused feelings for Love Gill
स्काउट उर्फ तन्मय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जाकर कई कंटेस्टेंट प्यार में पड़े हैं। यहां किसी के बीच दुश्मनी देखी गई है तो कुछ के बीच दोस्ती हुईं। वहीं, कुछ जोड़ियां बनकर निकली हैं। फिलहाल बिग बॉस का 20वां सीजन चल रहा है। शो में स्काउट उर्फ तन्मय सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर चर्चा हो रही है। दरअसल, यंग डीएसए से बात करते हुए स्काउट ने ऐसा संकेत दिया कि उनके मन में लव गिल के लिए कंफ्यूज्ड फीलिंग है। इस पर कुछ नेटिजंस नाराजगी जता रहे हैं तो कुछ स्काउट के बचाव में आए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20: Tanmay Singh Aka Scout sparked outrage after admitting to confused feelings for Love Gill
स्काउट-लव गिल-यंग डीएसए - फोटो : इंस्टाग्राम

स्काउट ने लव गिल के बारे में क्या कहा?
बिग बॉस 20 का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। स्काउट इसमें लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स पर बात करते दिखे। शो में स्काउट और लव गिल के बीच की नजदीकियां देखी जा रही हैं। स्काउट ने लव के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों के बारे में कहा था कि वे उन्हें बहन की तरह देखते हैं। मगर, हाल ही में यंग डीएसए के साथ बातचीत में वे कंफ्यूज दिखे। स्काउट ने कहा कि इंसान बहन होने से पहले दोस्त भी तो हो सकता है। इसके बाद यंग ने स्काउट से पूछा कि 'क्या तेरा रास्ता बदल रहा है'? इस पर स्काउट ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता'। 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या गर्लफ्रेंड काश्वी को धोखा दे रहे स्काउट?
स्काउट ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि जब लव के पास गुल्लू जाते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। वे कलप जाते हैं। बता दें कि स्काउट पहले से काश्वी हिरानंदानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड घर के बाहर से उनका पूरा सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच शो में जाकर किसी और के प्रति स्काउट के आकर्षण पर नेटिजंस सवाल कर रहे हैं कि क्या स्काउट अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने वाले हैं? इस पर कुछ नाराज हो रहे हैं तो कुछ ने स्काउट का बचाव भी किया है।

विज्ञापन

नेटिजंस ने लगाई स्काउट की क्लास
स्काउट ने काश्वी के साथ रिश्ते में होने के बावजूद लव गिल के लिए कन्फ्यूज्ड फीलिंग्स होने की बात मानकर लोगों को नाराज कर दिया है। सलमान खान के शो में चल रहे नए ड्रामे के बीच इंटरनेट यूजर्स गुस्से में हैं। कुछ नेटिजंस ने स्काउट की आलोचना करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वे किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी भी लड़की को यह नहीं देखना चाहिए कि उसका पार्टनर नेशनल टीवी पर किसी और के लिए भावनाएं महसूस कर रहा है'। एक यूजर्स सीजेपी आंदोलन के वायरल स्लोगन की तर्ज पर विरोध करते दिखे। एक यूजर ने लिखा, 'एक सुट्टा दो चाय, स्काउट और यंग जैसे मर्दजात हाय हाय'।

सपोर्ट में भी उतरे कुछ लोग
एक तरफ जहां अधिकांश लोग स्काउट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके सपोर्ट में भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यह बिग बॉस प्रोमो स्मार्ट तरीके से बनाया गया है। स्काउट ने गुल्लू से जलन की बात सिर्फ इसलिए कही है, क्योंकि किसी भी इंसान को पसंद नहीं आएगा कि कोई शख्स उसकी बहन के करीब जाए'। एक यूजर ने लिखा है, 'शो के मेकर्स गलत नैरेटिव बना रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'स्काउट ने हकीकत में सिस्टर ही कहा है, मेकर्स ने गलत तरीके से बात फैलाई है'।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed