फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sara Ali Khan ayushmann khurrana at amitabh bachchan show Kaun Banega Crorepati 18 for Udta Teer promotion

केबीसी 18: सारा अली खान और बिग बी के बीच हुई शेरों शायरी की जुगलबंदी, आयुष्मान ने गुनगुनाया 'कभी कभी...' गाना

Tue, 06 Oct 2026 10:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

Kaun Banega Crorepati 18: क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे। इस दौरान दोनों सितारों ने बिग बी से कई दिलचस्प बातचीत भी साझा कीं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan ayushmann khurrana at amitabh bachchan show Kaun Banega Crorepati 18 for Udta Teer promotion
कौन बनेगा करोड़पति 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आएंगे। दोनों सितारे इस स्पाई कॉमेडी फिल्म का प्रमोशन करने अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान की खूब तारीफ की। वहीं, सारा अली खान और बिग बी के बीच शेरों शायरी की जुगलबंदी देखने को मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

Sara Ali Khan ayushmann khurrana at amitabh bachchan show Kaun Banega Crorepati 18 for Udta Teer promotion
केबीसी 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान की तारीफ में क्या कहा?
बिग बी ने फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का किस्सा शेयर किया। आयुष्मान की तारीफ में अमिताभ बच्चन ने कहा, 'हमने इनके साथ एक फिल्म की थी 'गुलाबो सिताबो'। बहुत ही तैयारी करके ये आते थे। हमको लाइन याद करने में तकलीफ होती थी। एक तो हमें बूढ़ा बना दिया। डायरेक्टर ने कहा कि पूरी पिक्चर में आपको  झुककर चलना है तो वैसे ही हम अपनी लाइन भूल रहे थे। मगर, इनमें इतना धैर्य था कि 'चलो यार बुढ़ऊ है, थोड़ा समय दे देते हैं। इनकी तरफ से कहीं भी गलती नहीं देखिएगा, इतना सुंदर अभिनय था इनका'। 
बिग बी से अपने लिए तारीफ के ये शब्द सुनकर आयुष्मान खुराना मुस्कुराने लगे और शुक्रिया की मुद्रा में हाथ जोड़ने लगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

शो में सजी शेर-शायरी की महफिल
इसके बाद आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन और सारा अली खान के बीच शेरों-शायरी की महफिल सजवाई। दरअसल, एक्टर ने अमिताभ बच्चन से कहा, 'आपकी लेगेसी है, जहां से आप आए हैं। आप हरिवांश राय बच्चन जी के सुपुत्र हैं। महान कवि थे वे। आप खुद भी कविता और शायरी में रुचि रखते हैं। उम्दा कलाकार हैं'।
आयुष्मान ने फिर सारा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनकी भी कविता-शायरी में काफी दिलचस्पी है। हम चाहते हैं कि वे आपके लिए कुछ शेर-शायरी करें और कुछ जुगलबंदी जैसा सीन क्रिएट हो। इसके बाद दोनों के बीच शायरी देखने को मिली।

अमिताभ बच्चन ने पहली लाइन बोली, 'आपके आने से मेरे चेहरे पर आती है रौनक'।
अगली लाइन सारा बढ़ाते हुए कहती हैं, 'और आपके सवाल सुनकर दिल में होती है धक धक, धक धक'।

फिर बिग बी ने कहा, 'टूटते हैं तारे बिखरते हैं फूल'
सारा ने लाइन इस तरह बढ़ाई, 'मगर, एवरग्रीन मिस्टर बच्चन इज द मोस्ट मोस्ट कूल' सारा का अंदाज देखकर बिग बी हैरान रह गए और बोले, 'मैं हार गया हूं'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन

Sara Ali Khan ayushmann khurrana at amitabh bachchan show Kaun Banega Crorepati 18 for Udta Teer promotion
आयुष्मान खुराना-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष्मान की गायिकी ने बिग बी को किया मंत्रमुग्ध
आयुष्मान खुराना अभिनय के अलावा गायकी का हुनर भी रखते हैं। 'केबीसी 18' में जाकर भी आयुष्मान खुराना ने गाना भी गाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन की 'कभी कभी' फिल्म का आइकॉनिक गाना 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' गाया। आयुष्मान का गाना सुनकर बिग बी मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा, 'बहुत बहुत धन्यवाद आयुष्मान'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed