फैक्ट चेक: क्या सच में मुंबई छोड़ रहे यामी गौतम और आदित्य धर? जानें क्या है हिमाचल में बसने वाली खबर का सच
Aditya Dhar Team Dismissed Relocation Reports: आदित्य धर और यामी गौतम के मुंबई छोड़ हिमांचल में बसने की अफवाहों पर उनकी टीम के सदस्य ने विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि कपल फिलहाल मुंबई में ही है।
विस्तार
बीते दिनों से निर्देशक आदित्य धर और यामी गौतम के हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से बसने की अफवाहें सोशल मीडिया में तेजी से फैल रही हैं। मगर आदित्य की टीम के सदस्य ने इस पर स्थिति साफ की है। जानें क्या है सच?
क्या कहा आदित्य की टीम ने ?
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से आदित्य धर और यामी गौतम के मुंबई छोड़ कर हिमाचल प्रदेश में बसने की खबरें आ रही थीं। मगर आदित्य की टीम एक सदस्य ने स्क्रीन से बातचीत में कहा, ‘नहीं। ये खबर कौन भेज रहा है?’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स में आदित्य और यामी हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी घर बनाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में यामी के राज्य और उनके गृहनगर से जुड़ाव को इसका कारण बताया गया था, और यह भी दावा किया गया था कि अभिनेत्री ने गोहर में 25 एकड़ जमीन के साथ एक सदी पुरानी धरोहर संपत्ति खरीदी है। मगर आदित्य की टीम ने इस रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
हिमाचल के घर में सादगी
- रिपोर्ट के मुताबिक, यामी और आदित्य का हिमांचल में सादगी से भरा घर हिमांचल में है।
- कपल को शांत माहौल में नेचर के करीब रहना पसंद है।
- यामी और आदित्य ने जून 2021 में इसी हिमाचली घर में शादी की थी।
- घर चारों तरफ से हरियाली और खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है।
आदित्य धर की सफलता
आदित्य धर अपनी हालिया फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। तीन महीने के अंतराल में रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में कुल मिलाकर ₹3,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म निर्माता आदित्य धर और यामी गौतम ने इस साल की शुरुआत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब उन्हें 'आर्टिकल 370' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि आदित्य को फिल्म के निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ।