फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aditya Dhar team confirmed the relocation reports are incorrect couple will stay in mumbai

फैक्ट चेक: क्या सच में मुंबई छोड़ रहे यामी गौतम और आदित्य धर? जानें क्या है हिमाचल में बसने वाली खबर का सच

Tue, 06 Oct 2026 03:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

Aditya Dhar Team Dismissed  Relocation Reports:  आदित्य धर और यामी गौतम के मुंबई छोड़ हिमांचल में बसने की अफवाहों पर उनकी टीम के सदस्य ने विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि कपल फिलहाल मुंबई में ही है। 

विज्ञापन
aditya Dhar team confirmed the relocation reports are incorrect couple will stay in mumbai
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिनों से निर्देशक आदित्य धर और यामी गौतम के हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से बसने की अफवाहें सोशल मीडिया में तेजी से फैल रही हैं। मगर आदित्य की टीम के सदस्य ने इस पर स्थिति साफ की है। जानें क्या है सच?  

विज्ञापन


क्या कहा आदित्य की टीम ने ? 
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से आदित्य धर और यामी गौतम के मुंबई छोड़ कर हिमाचल प्रदेश में बसने की खबरें आ रही थीं। मगर आदित्य की टीम एक सदस्य ने स्क्रीन से बातचीत में कहा, ‘नहीं। ये खबर कौन भेज रहा है?’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स में आदित्य और यामी हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी घर बनाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में यामी के राज्य और उनके गृहनगर से जुड़ाव को इसका कारण बताया गया था, और यह भी दावा किया गया था कि अभिनेत्री ने गोहर में 25 एकड़ जमीन के साथ एक सदी पुरानी धरोहर संपत्ति खरीदी है। मगर आदित्य की टीम ने इस रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

aditya Dhar team confirmed the relocation reports are incorrect couple will stay in mumbai
आदित्य धर परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

 हिमाचल  के घर में सादगी 

  • रिपोर्ट के मुताबिक, यामी और आदित्य का हिमांचल में सादगी से भरा घर हिमांचल में है। 
  • कपल को शांत माहौल में नेचर के करीब रहना पसंद है। 
  • यामी और आदित्य ने जून 2021 में इसी हिमाचली घर में शादी की थी। 
  • घर चारों तरफ से हरियाली और खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है।  
विज्ञापन

aditya Dhar team confirmed the relocation reports are incorrect couple will stay in mumbai
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

आदित्य धर की सफलता 
आदित्य धर अपनी हालिया फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। तीन महीने के अंतराल में रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में कुल मिलाकर ₹3,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म निर्माता आदित्य धर और यामी गौतम ने इस साल की शुरुआत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब उन्हें 'आर्टिकल 370' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि आदित्य को फिल्म के निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed