फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence

बिग बॉस के घर में एक्शन: कभी मारपीट तो कभी धक्का-मुक्की बनी वजह; पुनीत से नकुल तक; ये प्रतिभागी हुए तुरंत बेघर

Sat, 31 Oct 2026 08:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

  • 'बिग बॉस' टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक है, जिसका अब 20वां सीजन चल रहा है।
  • इस शो में कई कंटेस्टेंट्स आए और गए, लेकिन विनर के अलावा भी कुछ ऐसे प्रतियोगी रहे, जो याद रह गए।
  • ऐसे कई प्रतिभागी भी रहे जिनको हिसंक व्यवहार के चलते आधे शो में ही बाहर होना पड़ा। इसमें नकुल से लेकर मधुरिमा और कुशाल समेत कई नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
बिग बॉस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिग बॉस के घर में झगड़े, बहस और तीखी नोकझोंक होना कोई नई बात नहीं है। यहां दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाए और छोटी-सी बहस कब हाथापाई तक पहुंच जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन शो के इतिहास में कुछ ऐसे मौके भी आए, जब कंटेस्टेंट्स ने गुस्से में अपनी सारी हदें पार कर दीं और उन्हें इसकी कीमत अपना गेम छोड़कर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन


हाल ही में 'बिग बॉस 20' में  देखने को मिला था, जब नकुल ढुल और गुल्लू के बीच झगड़ा हुआ था, तब नकुल को बाहर कर दिया गया था। अब गुल्लू और यंग के बीच भी ऐसा ही झगड़ा देखने को मिला, लेकिन इस पर अभी मेकर्स की तरह से कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे में आइए जानते हैं बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में, जिनकी लड़ाई उनके शो से बाहर होने की वजह बनी।
विज्ञापन


बता दें कि बिग बॉस में शारीरिक हिंसा को लेकर नियम काफी सख्त रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग सीजन में इन नियमों के उल्लंघन पर मेकर्स का फैसला भी अलग-अलग रहा है। कुछ कंटेस्टेंट्स को हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया, तो कुछ को सजा देने के बाद दोबारा मौका भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
कुशाल टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
1. कुशाल टंडन
बिग बॉस के सातवें सीजन में कुशाल टंडन और वीजे एंडी के बीच हुआ विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, एंडी ने गौहर खान को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिससे कुशाल नाराज हो गए थे। गौहर और कुशाल उस समय एक-दूसरे के काफी करीब थे। ऐसे में कुशाल को एंडी की बातें बर्दाश्त नहीं हुईं और गुस्से में उन्होंने एंडी का कॉलर पकड़ लिया और उनके साथ हाथापाई की।

इस घटना के बाद बिग बॉस ने कुशाल को घर से बाहर जाने का आदेश दिया। हालांकि, इस कहानी में एक ट्विस्ट भी आया। गौहर खान ने कुशाल के बाहर जाने के बाद शो छोड़ने का फैसला किया। बाद में कुशाल की वापसी भी हुई और दोनों ने साथ में शो का सफर जारी रखा।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
पुनीत इस्सर - फोटो : सोशल मीडिया
2. पुनीत इस्सर
'बिग बॉस' के आठवें सीजन में अभिनेता पुनीत इस्सर और आर्य बब्बर के बीच हुई हाथापाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह मामला किसी निजी दुश्मनी से नहीं, बल्कि एक टास्क के दौरान शुरू हुआ था। दरअसल, घर में 'ऊंची है बिल्डिंग' नाम का लग्जरी बजट टास्क चल रहा था। इस दौरान आर्य बब्बर ने पुनीत को टास्क पूरा करने से रोकने की कोशिश की।

इससे पुनीत नाराज हो गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया। वह आर्य की तरफ तेजी से बढ़े और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इस घटना से घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए। बिग बॉस ने इस हरकत को अस्वीकार्य बताते हुए पुनीत को शो से डिसक्वालिफाई कर दिया और उन्हें तुरंत घर छोड़ने का आदेश दिया।

हालांकि, उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बाद में पुनीत ने वीडियो संदेश के जरिए माफी मांगी और उन्हें घर में वापस आने का मौका मिला। वापसी के बाद उन्हें कुछ समय के लिए जेलनुमा पिंजरे में भी रखा गया।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली - फोटो : सोशल मीडिया
3. मधुरिमा तुली
'बिग बॉस' के तेरहवें सीजन में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का रिश्ता शो के सबसे चर्चित विवादों में शामिल रहा। दोनों पहले रिलेशनशिप में रह चुके थे, लेकिन घर में आने के बाद उनके बीच लगातार झगड़े देखने को मिले। एक दिन दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि विशाल ने मधुरिमा पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। इससे मधुरिमा बुरी तरह नाराज हो गईं।

गुस्से में उन्होंने किचन से फ्राइंग पैन उठाया और विशाल को कई बार मारा। इस घटना ने घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी दर्शकों को हैरान कर दिया। बिग बॉस ने दोनों को जेल में भेजा और सलमान खान ने वीकेंड का वार में इस मामले पर जमकर फटकार लगाई।

हालांकि, विशाल को भी उनके व्यवहार के लिए जिम्मेदार ठहराया गया, लेकिन फ्राइंग पैन से हमला करने की वजह से मधुरिमा को घर से बाहर जाना पड़ा। मधुरिमा ने बाहर आने के बाद माना था कि वह अपने इस व्यवहार को सही नहीं ठहरा सकतीं।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
विकास गुप्ता-अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@arshikofficial, @lostboyjourney
4. विकास गुप्ता
'बिग बॉस 14' में विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच भी काफी विवाद देखने को मिले थे। दोनों के बीच घर में लगातार बहस होती रहती थी। एक दिन झगड़े के दौरान विकास ने अपना आपा खो दिया और अर्शी को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया।

इस घटना के बाद बिग बॉस ने विकास को घर से बाहर जाने का आदेश दिया। हालांकि, उनका एविक्शन भी स्थायी नहीं रहा और बाद में उन्हें शो में वापसी का मौका मिला।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
अर्चना गौतम - फोटो : एक्स
5. अर्चना गौतम
'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम अपने बेबाक अंदाज और तीखी जुबान के लिए काफी मशहूर थीं। घर में शायद ही कोई ऐसा कंटेस्टेंट रहा हो, जिससे उनकी बहस न हुई हो। लेकिन शिव ठाकरे के साथ हुआ उनका विवाद उनके लिए काफी महंगा साबित हुआ।

दरअसल, दोनों के बीच बहस के दौरान शिव ने अर्चना के राजनीतिक करियर को लेकर टिप्पणी की। इस बात से अर्चना इतना भड़क गईं कि उन्होंने शिव का गला पकड़ लिया। घटना के बाद बिग बॉस ने अर्चना को घर से बाहर जाने का आदेश दे दिया।

हालांकि, अर्चना का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ। उनके एविक्शन के बाद काफी विवाद हुआ और वीकेंड का वार में सलमान खान ने पूरे मामले पर बात की। उन्होंने शिव को भी अर्चना को उकसाने के लिए जिम्मेदार ठहराया, वहीं अर्चना को अपने व्यवहार और गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।

इसके बाद अर्चना की घर में दोबारा वापसी हुई। इस तरह वह उन चुनिंदा कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गईं, जिन्हें शारीरिक हिंसा के कारण बाहर किए जाने के बाद दूसरा मौका मिला।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
सनी आर्या उर्फ तहलका भाई - फोटो : एक्स
6. सनी आर्या उर्फ तहलका
'बिग बॉस 17' में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सनी आर्या, जिन्हें तहलका भाई के नाम से भी जाना जाता है, का सफर भी एक लड़ाई के कारण खत्म हो गया था।

दरअसल, घर में अरुण माशेट्टी और ईशा मालवीय के बीच दिन में सोने को लेकर बहस हो रही थी। इसी दौरान अभिषेक कुमार ने बीच में आकर अरुण से बात की। तहलका को अभिषेक का इस मामले में दखल देना पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिषेक से उलझना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि तहलका ने अभिषेक का कॉलर पकड़ लिया। दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और घर के बाकी सदस्यों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटना के बाद बिग बॉस ने तहलका को शारीरिक हिंसा करने के चलते घर से बाहर कर दिया।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
अभिषेक कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @aebyborntoshine
7. अभिषेक कुमार
'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच की दुश्मनी भी खूब चर्चा में रही थी। दोनों के बीच अक्सर ईशा मालवीय को लेकर बहस होती थी। एक दिन समर्थ ने अभिषेक को लगातार चिढ़ाना शुरू किया। बात इतनी बढ़ गई कि अभिषेक ने अपना आपा खो दिया और समर्थ को थप्पड़ मार दिया।

इस घटना के बाद बिग बॉस ने अभिषेक को घर से बाहर कर दिया। हालांकि, उनके एविक्शन के बाद घर के अंदर और बाहर काफी हंगामा हुआ। वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस मामले पर बात की और समर्थ के उकसाने वाले व्यवहार पर भी सवाल उठाए। बाद में दर्शकों की भावनाओं और मामले पर हुई चर्चा के बीच अभिषेक की शो में वापसी हुई।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
नकुल ढुल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
8. नकुल ढुल
बिग बॉस 20 में भी शारीरिक झड़प के कारण एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर होना पड़ा। इस बार नाम था वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल का, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिट्ठू डॉन के नाम से भी जाना जाता है।

नकुल की घर में एंट्री के महज दो दिन के भीतर ही उनका कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ विवाद हो गया। इस झगड़े की शुरुआत स्काउट ओपी और काजी तौकीर के बीच हुई बातचीत को लेकर हुई थी। नकुल इस मामले में बीच में आए और बात बढ़ते-बढ़ते गुल्लू के साथ उनकी बहस शुरू हो गई।

इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई और घर के दूसरे सदस्यों को बीच में आकर उन्हें अलग करना पड़ा। फिर नकुल को शारीरिक झड़प के बाद शो से बाहर किए जाने की जानकारी दी गई। उनका सफर वाइल्डकार्ड एंट्री के कुछ ही दिनों बाद समाप्त हो गया।

Bigg Boss 20 From Nakul Madhurima Kushal To Puneet These Contestants Faced Eviction After Physical Violence
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया
9. जीशान खान
'बिग बॉस' ओटीटी के पहले सीजन में जीशान खान का सफर भी एक लड़ाई के कारण अचानक खत्म हो गया था। जीशान और दिव्या अग्रवाल घर में बॉस मैन और बॉस लेडी बने हुए थे। इसी दौरान नए बॉस मैन और बॉस लेडी को चुनने के लिए एक टास्क रखा गया।

टास्क के दौरान जीशान और प्रतीक सहजपाल के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस झगड़े में निशांत भट्ट भी शामिल हो गए। घर के दूसरे सदस्यों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ चुका था।

इसके बाद बिग बॉस ने जीशान को तत्काल घर से बाहर जाने का आदेश दिया। उनके बाहर होने पर दिव्या अग्रवाल फूट-फूटकर रोई थीं। जीशान के जाने के बाद शो में काफी विवाद भी हुआ और इस फैसले को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed