सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Celebs reaction on india beat pakistan in t20 world cup

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, अजय देवगन और अनुपम खेर समेत इन सेलेब्स ने टीम को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार

IND vs PAK T20 World Cup: भारत की टी20 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दे दी है। इसके बाद कई सेलेब्स भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं सेलेब्स ने टीम को लेकर क्या कहा है?

Bollywood Celebs reaction on india beat pakistan in t20 world cup
अजय देवगन, अनुपम खेर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के तहत कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी है। भारत के मैच जीतने के बाद कई लोग जश्न मना रहे हैं। सिनेमा जगत की हस्तियां भी इस मामले में पीछे नहीं है। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई दी है।
Trending Videos


अजय देवगन
भारतीय टीम के जीतने पर अभिनेता अजय देवगन ने एक्स पर लिखा 'यह शानदार टीम जीत को आसान बना देती है।' उन्होंने भारत के झंडे का इमोजी बनाते हुए लिखा- क्या खेला है!
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुपम खेर
मैच का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर अनुपम खेर ने लिखा 'हर हर महादेव। जय भोलेनाथ।' वीडियो में अनुपम खेर भी नजर आए। उन्होंने कहा 'जय हो।'
 
परेश रावल
भारत के मैच जीतने पर अभिनेता परेश रावल ने भी खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'क्या मुकाबला है।'



आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर एक्स पर लिखा 'आठ एक! टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला मैच एकतरफा था।'



कुणाल कोहली
निर्देशक कुणाल कोहली ने एक्स पर लिखा 'इसे इतिहास में अब तक के सबसे बोरिंग भारत-पाकिस्तान मैच के तौर पर दर्ज किया जाना चाहिए। एकदम एकतरफा। पाकिस्तान, भारत की टीम के आस-पास भी नहीं रही। यह जबरदस्त मुकाबला नहीं है। उनकी पिछली टीमें बहुत बेहतर थीं और उन्होंने कांटे की टक्कर दी और शानदार खेल दिखाया। यह टीम हमारी ज्यादातर आईपीएल टीमों को नहीं हरा पाएगी।'

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही एक ऐसा मुकाबला रहा है, जिसमें जब भी दोनों टीमें मैदान पर उतरती हैं तो लोग रोमांचित हो जाते हैं। कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed