सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hania Aamir Viral Bridal Video Sparks Wedding Rumours With Asim Azhar Know The Truth Of Viral Clip

दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Hania Aamir Viral Video: पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने क्या शादी कर ली है? दुल्हन की तरह सजी-धजी हानिया आमिर का वीडियो वायरल होने के बाद ये चर्चाएं तेजी से फैल रही हैं। यहां जानिए इस पूरे मामले की सच्चाई…

Hania Aamir Viral Bridal Video Sparks Wedding Rumours With Asim Azhar Know The Truth Of Viral Clip
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में हानिया दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। दुल्हन के रूप में सजी हानिया को देखकर अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि क्या पाक अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड आसिम अजहर के साथ शादी कर ली है? हानिया का वीडियो सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Trending Videos

आसिम अजहर के साथ हानिया ने किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हानिया आमिर दुल्हन के रूप में काफी सजी-धजी नजर आ रही हैं। हानिया पीले रंग के खूबसूरत लहंगे में, कलाई पर गजरा और सिर पर दुपट्टा पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री गायक आसिम अजहर के साथ खुशी से नाचती हुई दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में मेहंदी या संगीत की रात का माहौल है और प्रशंसक हानिया और आसिम को परफेक्ट कपल कह रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में दोनों की शादी का अंदाजा लगाते हुए लोग कह रहे हैं कि आखिरकार दोनों एक हो गए।

हालांकि, बाद में वीडियो की सच्चाई भी सामने आ गई। जिसमें पता चला कि ये वीडियो एक जन्मदिन की पार्टी से जुड़ा था। यानी अभी हानिया ने शादी नहीं की है।
 

 

लंबे वक्त से आसिम के साथ जोड़ा जा रहा हानिया का नाम

  • हानिया आमिर का नाम काफी लंबे वक्त से आसिम अजहर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच पहली बार 2018 में रिलेशन की खबरें सामने आई थीं।
  • लेकिन खबरों के मुताबिक 2020-21 के आसपास उनका ब्रेकअप हो गया था। बाद में हानिया ने आसिम को सिर्फ दोस्त बताया था। आसिम ने भी बाद में इन्फ्लुएंसर मेरुब अली से सगाई कर ली।
  • लेकिन जून 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी। इसके बाद हानिया और आसिम के रिश्ते को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गईं।
  • दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया। एक बार दोनों ने एक जैसी पीली टोपी पहने भी नजर आए थे। हानिया को भी आसिम के कार्यक्रमों में देखा गया।
  • हालांकि, दोनों स्टार्स की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed