सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan cofirms his Marriage to gauri spratt to be done at july 5

Aamir Khan: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करेंगे आमिर, बोले- 'गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 04 Jun 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Aamir Khan Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान अब तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। जानिए पूरी डिटेल?
 

Aamir Khan cofirms his Marriage to gauri spratt to be done at july 5
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी रचाने वाले हैं। अब तक सूत्रों के जरिए यह खबर चर्चा में थी पर अब आमिर ने खुद कन्फर्म किया है कि वो 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं।

Trending Videos

Aamir Khan cofirms his Marriage to gauri spratt to be done at july 5
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

5 जुलाई को आमिर करेंगे तीसरी शादी 
वैराइटी इंडिया के एक इंटरव्यू में आमिर खान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपनी गर्लफ्रेंट गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ महीनों पहले तक दोनों का कहना था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वे लिव-इन रिलेशनशिप में खुश हैं।

लेकिन अब आमिर का कहना है कि उनका रिश्ता स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ा है और वे इसे औपचारिक रूप देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर ने कहा कि वह गौरी के साथ बहुत शांत और मजबूत रिश्ता महसूस करते हैं। आमिर के इस फैसले से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगी शादी?
यह शादी आमिर खान के घर पर ही एक छोटे और निजी समारोह के रूप में होगी। फिलहाल, किसी बड़े जश्न की योजना नहीं है। मेहमानों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि आमिर के करीबी दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे ब्रिटिश मूल के कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं। आमिर ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था। गौरी का अपनी पिछली शादी से एक 7 साल का बेटा (क्विन) भी है।

आमिर खान के पिछले रिश्ते
आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। आमिर की दूसरी शादी फिल्म निर्माता किरण राव से हुई थी, दोनों का एक बेटा आजाद खान है। अब आमिर, गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं, जो कि अभिनेता की तीसरी शादी होगी। 

यह भी पढ़ें: 'घर आए लक्ष्मी-गणेश', 45 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, मिसकैरिज का झेला दर्द..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed