मलाइका अरोड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक, पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड के ये कलाकार
Celebs Tribute To Pahlaj Nihalani: पहलाज निहलानी का आज मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाना है। इससे पहले कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरहान अख्तर
फिल्ममेकर और अभिनेता फरहान अख्तर पहलाज निहलानी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। निहलानी के यहां पहुंचकर उन्होंने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन Trending Videos
मलाइका अरोड़ा
पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने मलाइका अरोड़ा भी पहुंची हैं। वह निहलानी के घर के बाहर खड़ी नजर आईं। इस बीच उन्होंने सफेद ड्रेस पहनी हुई थी।
अमृता अरोड़ा
अपने बेटे के साथ अमृता अरोड़ा भी पहलाज निहलानी के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। अभिनेत्री हल्के पीले रंग के कपड़े में नजर आईं। उनके बेटे ने ब्लैक हूडी पहनी हुई थी।
डेविड धवन
निर्देशक डेविड धवन भी पहलाज निहलानी के निधन पर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली है।
10 जनवरी, 1950 को जन्मे निहलानी ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म 'हथकड़ी' से एक प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। एक्टर गोविंदा को 1986 की फिल्म 'इल्जाम' से पहला बड़ा ब्रेक देने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। उन्होंने 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से एक्टर चंकी पांडे को भी इंडस्ट्री में उतारा था।
जनवरी 2015 में, निहलानी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटे हैं।