सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cocktail 2 Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Film Recovers 50 Per Cent Budget Before Release?

Cocktail 2: शाहिद-कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' ने रिलीज से पहले की जमकर कमाई, बजट का 50 प्रतिशत किया वसूल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 04 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 Collection Before Release: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने अपने बजट का 50 प्रतिशत रुपया वसूल कर लिया है। 

Cocktail 2 Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Film Recovers 50 Per Cent Budget Before Release?
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक फिल्म 'कॉकटेल 2' इस महीने की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया हैं। यह साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का 50 प्रतिशत रुपया वसूल कर लिया है।

Trending Videos

Cocktail 2 Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Film Recovers 50 Per Cent Budget Before Release?
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉकटेल 2' का बजट और कमाई
'कॉकटेल 2' बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी रोमांटिक फिल्मों में से एक है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'कॉकटेल 2' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है। फिल्म को बनाने का खर्च 95 करोड़ रुपये है। शाहिद, कृति और रश्मिका की फीस मिलाकर लगभग 35 करोड़ है।

प्रचार और विज्ञापन में 20 करोड़ रुपये लगे हैं। फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रिलीज होने से पहले ही थिएटर, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचकर अपने बजट का 50 प्रतिशत यानी करीब 75 करोड़ रुपये कमा लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cocktail 2 Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Film Recovers 50 Per Cent Budget Before Release?
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बेहतरीन तरीके से बनाई गई 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' के निर्माता दिनेश विजन ने इस फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया है। फिल्म की शूटिंग दुनिया भर की खूबसूरत जगहों पर सिर्फ 70 दिनों में पूरी की गई है। इसमें शानदार लोकेशंस, बेहतरीन संगीत और स्टाइल पर काफी ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव मिल सके।

विज्ञापन

Cocktail 2 Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Film Recovers 50 Per Cent Budget Before Release?
कॉकटेल 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या यह एक लव स्टोरी है?
सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच एक लेस्बियन प्रेम कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान टीम ने इस पर खुलकर बात की। कृति ने कहा, 'यह बहुत दुख की बात है कि अगर दो लड़के साथ हों, तो लोग उन्हें दोस्त कहते हैं। लेकिन अगर दो लड़कियां साथ हों, तो लोग यह मानने को तैयार ही नहीं होते कि वे सिर्फ दोस्त हो सकती हैं।'

निर्देशक होमी अदजानिया ने बताया कि शूटिंग के दौरान कृति और रश्मिका बहुत अच्छी सहेलियां बन गई थीं। उन्हें साथ देखकर टीम ने मजाक में सोचा था कि क्या होगा अगर फिल्म की कहानी इन दोनों लड़कियों पर ही हो और शाहिद कपूर का किरदार बीच में आ जाए। इसी मजाक से यह अफवाह उड़ी। 'कॉकटेल 2' मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है। 'कॉकटेल 2' इसी महीने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करेंगे आमिर, बोले- 'गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed