Ira Khan: महंगी गाड़ी छोड़कर ऑटो में सफर करती दिखीं आमिर की लाडली आयरा, वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर आयरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आयरा ऑटो की सवारी करती हुई दिख रही हैं। उन्हें इस वीडियो में कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान की बेटी आयरा खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल ही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। हाल ही में उन्हें लग्जरी गाड़ी छोड़कर ऑटो में सफर करते देखा गया।
सोशल मीडिया पर आयरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह ऑटो की सवारी करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में उन्हें कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। धूप से बचने के लिए उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे हैं।
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी में लिया बड़ा फैसला, एक्टिंग छोड़ने के एलान से तोड़ा फैंस का दिल
View this post on Instagram
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने आयरा की तारीफ करते हुए उन्हें डाउन टू अर्थ बताया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ''एक मात्र सिंपल स्टारकिड।'' इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
Bollywood Stars: डेब्यू फिल्म के बाद काम के लिए दर-दर भटके ये सितारे? एक तो सुपरस्टार भी है इस लिस्ट में शामिल
आयरा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके मंगेतर नुपुर एक जिम ट्रेनर हैं। 18 नवंबर 2022 को दोनों ने सगाई की थी। आमिर के अलावा वह बॉलीवुड के कई कलाकारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आयरा खान पेशे से एक थिएटर डायरेक्टर हैं। उन्होंने मदीहा नाम के नाटक का निर्देशन भी किया है, जिसमें युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच भी नजर आ चुकी हैं।
South Industry: साउथ इंडस्ट्री में चलता है इन परिवारों का दबदबा, अल्लू अर्जुन से चिरंजीवी तक का नाम है शामिल