Rachel Shally: 22 साल बाद अब OTT की दुनिया में वापसी कर रहीं आमिर की फिल्म की हीरोइन, इस सीरीज में आएंगी नजर
लगान में आमिर खान की अभिनेत्री के किरदार में नजर आईं रेचल नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज कोहरा में नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से करीब 22 साल पहले आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म लगान से अभिनेत्री रेचल शैली ने हर किसी के दिल में जगह बना ली थी। रेचल ने लगान में गोरी मेम का किरदार निभाया था। उनके गांव वालों की मदद करने का तरीका सभी को बहुत पसंद आया था। इस फिल्म में वह आमिर खान के प्यार में दीवानी हो गईं थीं। रेचल की बॉलीवुड में यह पहली और आखिरी फिल्म थी। अब वह बहुत जल्द एक वेब सीरीज में वापसी कर रही हैं।
इस किरदार में नजर आएंगी रेचल
लगान में आमिर खान की अभिनेत्री के किरदार में नजर आईं रेचल नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज कोहरा में नजर आएंगी। वह इस सीरीज में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आएंगी। कोहरा में रेचल के साथ बरुण सोबती, सुविंदर विक्की, वरुण बढोला और हरलीन सेठी भी नजर आने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: इन दिनों सोच-विचार की दुनिया में डूबे हैं शहंशाह? बिग बी ने ब्लॉग में खुद किया खुलासा
कैसी है कहानी
इस वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो ये एक इंवेस्टिगेटिव ड्रामा है, जिसमें एक एनआरआई की शादी से एक दिन पहले मौत हो जाती है। पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। बीते दिन इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शकों को वेब सीरीज का ट्रेलर पसंद आया है।
कब हो रही रिलीज
कोहरा को गुंजित चोपड़ा और दिग्गी सिसोदिया ने लिखा है, जिसमें कर्णेश शर्मा कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हुए हैं। यह सीरीज 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। बरुण सोबती और सुविंदर विक्की के अलावा हरलीन सेठी भी इस सीरीज में अहम रोल में हैं।