फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan to produce a Light Hearted Comedy Drama Film with starring Dangal co-star Fatima Sana Shaikh

Aamir Khan: आमिर खान के साथ फिर नजर आएंगी फातिमा सना शेख, कॉमेडी ड्रामा फिल्म में दिखेगी रील बाप-बेटी की जोड़ी

Thu, 19 Oct 2023 11:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 19 Oct 2023 11:51 AM IST
सार

आमिर खान और फातिमा सना शेख ने वर्ष 2016 में फिल्म 'दंगल' में स्क्रीन साझा की थी। जो उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

विज्ञापन
Aamir Khan to produce a Light Hearted Comedy Drama Film with starring Dangal co-star Fatima Sana Shaikh
आमिर खान, फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपनी आगामी फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्माण के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा आमिर के पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। एक निर्माता के तौर पर आमिर ने एक नया प्रोजेक्ट लॉक कर लिया है। कथित तौर पर, वह अपनी फिल्म 'दंगल' की को-स्टार फातिमा सना शेख के साथ फिर से वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन


आमिर की फिल्म में नजर आएंगी फातिमा
आमिर खान और फातिमा सना शेख ने वर्ष 2016 में फिल्म 'दंगल' में स्क्रीन साझा की थी। जो उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने फातिमा सना शेख को अपने अगले प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। फातिमा के साथ फिल्म में कई कलाकार नजर आएंगे।  
विज्ञापन


Sunny Deol: एक्शन हीरा सनी देओल ने रोमांटिक फिल्मों से रखा था बॉलीवुड में कदम, गुपचुप तरीके से रचाई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


अद्वैत चंदन करेंगे फिल्म का निर्देशन
इसके साथ ही इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन को भी साथ लाया गया है। वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान के साथ नजर आए थे। 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म के बाद वह अब 'सितारे जमीन पर' से अपना कमबैक करेंगे।  

Kriti Sanon: कृति सेनन के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर मां का पोस्ट वायरल, आलिया समेत बॉलीवुड पर किया कटाक्ष

पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे आमिर-जेनेलिया
'सितारे जमीन पर' स्पेनिश हिट फिल्म कैम्पियोन्स का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी। दोनों स्टार पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। यह आमिर की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का रीमेक होगी। दर्शकों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।   

Yaariyan 2 Review: दिव्या खोसला और मीजान की इमोशनल फैमिली फिल्म, अनस्वरा और भाग्यश्री ने भी चुराई लाइमलाइट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed