फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan to turn singer again Fans are excited as video emerges showing the actor in a recording studio read

Aamir Khan: आमिर खान फिर बनेंगे गायक? रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अभिनेता को देख फैंस हुए उत्साहित

Wed, 28 Jun 2023 09:12 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 09:12 PM IST
सार

गायिका सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें संगीतकार राम संपत को आमिर खान को निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Aamir Khan to turn singer again Fans are excited as video emerges showing the actor in a recording studio read
आमिर खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान फिलहाल ब्रेक पर हैं। बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। आमिर ने हाल ही में कहा था कि वह नई फिल्म तभी शुरू करेंगे जब वह भावनात्मक रूप से तैयार महसूस करेंगे। फिलहाल, फिल्मी गलियारों में इस समय हलचल मची हुई है, क्योंकि अभिनेता को एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दिखाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, आमिर की गतिविधियों की प्रकृति या वह कोई गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं या नहीं, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस उत्साहित हैं।

विज्ञापन


रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आए आमिर
गायिका सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, उसमें संगीतकार राम संपत को आमिर खान को निर्देश देते हुए देखा जा सकता है, जब वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हैं। हालांकि, 19 सेकंड का संक्षिप्त वीडियो ज्यादा कुछ नहीं बताता है, लेकिन इसने आमिर के प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब अनुमान लगा रहे हैं कि किस रोमांचक परियोजना पर काम हो सकता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Film Fanatic (@ent_updates)

विज्ञापन
विज्ञापन


Copyright Case: कॉपीराइट उल्लंघन मामले में राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, FIR रद्द करने से हाई कोर्ट का इनकार

'आती क्या खंडाला' को दी आवाज
गौरतलब है कि आमिर साल 1998 में आई फिल्म 'गुलाम' के यादगार गीत 'आती क्या खंडाला' को अपनी आवाज देकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन बाद के वर्षों में उन्होंने बड़े पैमाने पर गाने से परहेज किया। इस गाने में अलका याग्निक के साथ उनकी मधुर जोड़ी सदाबहार पसंदीदा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-  King Of Kotha Teaser: 'यह गांधीग्राम नहीं है…यह कोठा है…', दुलकर सलमान के किंग ऑफ कोठा का धमाकेदार टीजर जारी  

Indian 2: 'इंडियन 2' के सीन देखकर खुश हुए कमल हासन, निर्देशक शंकर को गिफ्ट की घड़ी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed