Abhishek Bachchan: जयपुर शहर से अभिषेक बच्चन का क्या है गहरा नाता? क्यों कबड्डी टीम का नाम ‘पिंक पैंथर’ रखा
Abhishek Bachchan Special Connection With Jaipur: एक पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने जयपुर शहर को अपने दिल के बहुत करीब बताया। इस जगह से उनका जुड़ाव क्यों है? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने निजी जीवन को बहुत कम ही बात करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक राज से पर्दा उठाया। अभिनेता ने बताया कि आखिरी क्यों वह भावनात्मक रूप से जयपुर शहर से जुड़ाव रखते हैं।
दो वजहों से जयपुर अभिषेक के दिल के करीब
संजीव कृष्णन के पॉडकास्ट शो 'फ्यूचर अनप्लग्ड' अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘मैंने जयपुर की कबड्डी टीम चुनी। जयपुर वह जगह है, जहां मैंने अपनी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ का कुछ हिस्सा शूट किया था। फिर यह वह शहर भी था, जहां मैंने और ऐश्वर्या ने डेटिंग शुरू की थी, इसलिए इससे एक भावनात्मक जुड़ाव है।'
कबड्डी टीम का नाम पिंक पैंथर क्यों रखा?
कबड्डी टीम का नाम पिंक पैंथर रखने की वजह भी वह साझा करते हैं। अभिषेक कहते हैं, ‘पिंक मेरी बेटी का पसंदीदा रंग था और 'पिंक पैंथर' वह हॉलीवुड फिल्म थी जिसमें ऐश्वर्या ने काम किया था। अगर आप हमारी टीम का लोगो (logo) देखें, तो उसमें पिंक पैंथर की आंखें नीली-हरी हैं, जो मेरी पत्नी की आंखों का जैसा है। यही वजह है कि जयपुर पिंक पैंथर्स टीम से जुड़ी हर चीज से मेरा एक व्यक्तिगत जुड़ाव है।’
बता दें कि जयपुर पिंक पैंथर्स कबड्डी टीम 2014 में बनी थी। यह टीम प्रो कबड्डी लीग में खेलती है। इसके मालिक अभिषेक बच्चन हैं।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अभिषेक?
अभिषेक बच्चन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान लीड रोल में हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं।