‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग में फिर हुई देरी, कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के बाद यह एक्टर भी छोड़ सकते हैं फिल्म
दोस्ताना 2: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ पिछले कई वर्षों से चर्चा में बनी हुई है। जब इस फिल्म का पहली बार ऐलान हुआ था, तब इसमें कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी को कास्ट किया गया था।
विस्तार
कुछ दिनों बाद में फिल्म की कास्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए, जबकि लक्ष्य लालवानी अभी तक इस फिल्म से जुड़े हुए हैं।
विक्रांत मैसी होंगे फिल्म का हिस्सा
इसी बीच हाल ही में अभिनेता विक्रांत मैसी ने पुष्टि की थी कि वह ‘दोस्ताना 2’ का हिस्सा हैं। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्य भी इस फिल्म से अलग हो सकते हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धर्मा प्रोडक्शन्स की यह फिल्म एक बार फिर देरी का शिकार हो गई है, जबकि इसकी शूटिंग कई साल पहले शुरू हो जानी चाहिए थी।
फिल्म की कास्ट नहीं हुई है फाइनल
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘दोस्ताना 2 की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। हो सकता है कि लक्ष्य भी यह फिल्म न करें।’
सूत्र ने यह भी बताया कि ‘दोस्ताना 2’ बनना तय है, लेकिन फिलहाल फिल्म की कास्ट लॉक नहीं की गई है। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो लक्ष्य ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘किल’ से किया था। इस फिल्म में उनके साथ राघव जुयाल और तान्या मानिकतला भी नजर आए थे। इसके बाद वह आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी दिखाई दिए।
अब जल्द ही लक्ष्य फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं और इसे भी धर्मा प्रोडक्शन्स ही प्रोड्यूस कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X