फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush film new motion poster featuring prabhas kriti sanon along with audio teaser of ram siya ram release

Adipurush: मां सिया के जन्मदिन पर 'जानकी' बनीं कृति का ऑडियो टीजर रिलीज, अभिनेत्री के चेहरे पर दिखा तेज

Sat, 29 Apr 2023 10:24 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:24 AM IST
सार

प्रभास और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की रिलीज को लेकर बहुत लंबा वक्त नहीं रह गया है। ऐसे में मेकर्स एक-एक कर कई ऑडियो-वीडियो रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में आदिपुरुष का नया ऑडियो टीजर रिलीज किया गया।

विज्ञापन
Adipurush film new motion poster featuring prabhas kriti sanon along with audio teaser of ram siya ram release
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर ओम राउत की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष के लिए दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। प्रभास स्टारर फिल्म से जुड़े अलग अलग फोटोज, विडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसी बीच आदिपुरुष से सीता नवमी के पावन मौके पर कृति सेनन ने फिल्म के पोस्टर के साथ 'राम सिया राम' का ऑडियो रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों के सामने रखे गए इस ऑडियो टीजर को रिलीज करने के साथ इसके कैप्शन में मां सीता का वर्णन किया गया है।

विज्ञापन

वीडियो पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में कृति सेनन ने माता सीता की निस्वार्थता और पवित्रता का वर्णन किया है। उन्होंने कैप्शन में 'जय सिया राम' को छह अलग भाषाओं में लिख कर इस ऑडियो टीजर को शेयर किया। यह ऑडियो टीजर वीडियो फॉर्मैट में है, जिसमें देखा जा सकता है कि जानकी बनीं कृति सेनन की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। वहीं, प्रभास, श्रीराम के रूप में हाथ में धनुष लिए खड़े हैं। इसके साथ ही देवी सीता के रूप में कृति सेनन का पोस्टर भी रिलीज किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Adipurush film new motion poster featuring prabhas kriti sanon along with audio teaser of ram siya ram release
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

इस ऑडियो टीजर को देखते ही फैंस ने भी रिएक्शन देना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कृति से सवाल पूछा है, ट्रेलर कब आएगा मैम। वहीं कई फैंस ने हार्ट इमोजी के साथ जय श्री राम लिखा है।

विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो प्रभास की आदिपुरुष भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म है, जिसका प्रमोशन भी हाई लेवल पर होने की उम्मीद की जा रही है। किरदारों की बात करें तो राम के रोल में प्रभास तो जानकी के रूप में कृति सेनन और लंकेश के रूप में सैफ अली खान नजर आएंगे। वहीं 'आदिपुरुष' की रिलीज में बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। फिल्म 16 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: 'फीस से ज्यादा करता हूं काम...' , इस सुपरस्टार की सलाह के बाद बदला शरद केलकर का नजरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed