फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush Prabhas Kriti Sanon starrer Om Raut Directed film reportedly recovers 432 crore before its release

Adipurush: प्रभास की फिल्म ने पहले ही कमा डाले 432 करोड़? रिलीज के इतने दिनों के भीतर कर लेगी पूरे बजट की कमाई

Fri, 02 Jun 2023 11:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 02 Jun 2023 11:41 PM IST
सार

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 500 करोड़ रुपये के बजट का 85% से अधिक वसूल कर लिया है।

विज्ञापन
Adipurush Prabhas Kriti Sanon starrer Om Raut Directed film reportedly recovers 432 crore before its release
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ओम राउत निर्देशित और प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत 'आदिपुरुष' उसी दिन से चर्चा में है, जब से इसकी घोषणा की गई है। और अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे इसको लेकर सुर्खियां बढ़ती ही जा रही है। जहां पिछले साल इसके टीजर के रिलीज होने के बाद फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, वहीं अब 'आदिपुरुष' के गाने चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्सेस के माध्यम से पहले ही अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा कमा लिया है।

विज्ञापन

Adipurush Prabhas Kriti Sanon starrer Om Raut Directed film reportedly recovers 432 crore before its release
आदिपुरुष - फोटो : social media

एक मीडिया संस्थान के मुताबिक, 'आदिपुरुष' ने अपने 500 करोड़ रुपये के मेगा बजट से रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये निकालने में कामयाबी हासिल की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्स से 247 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें इसके सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स और अन्य सहायक अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने साउथ में अपने थिएट्रिकल रेवेन्यू से मिनिमम गारंटी के तौर पर 185 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Old Age Fathers: दादा-नाना बनने के बाद भी पिता बने ये हॉलीवुड स्टार्स, एक तो 83 की उम्र करेंगे बच्चे का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

Adipurush Prabhas Kriti Sanon starrer Om Raut Directed film reportedly recovers 432 crore before its release
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। लोग ओम राउत की फिल्म देखने के लिए बेताब हैं, जिसके चलते कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत करेगी। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों के अनुसार  'आदिपुरुष' अपनी रिलीज के पहले तीन दिनों में अकेले अपने हिंदी संस्करण से 100 करोड़ रुपये कमाने में फल हो सकती है। अब यह देखना होगा कि फिल्म की व्यावसायिक भविष्यवाणियां सच होती हैं या नहीं।  

विज्ञापन

Adipurush Prabhas Kriti Sanon starrer Om Raut Directed film reportedly recovers 432 crore before its release
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आदिपुरुष' हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन तीनों कलाकारों के अलावा आदिपुरुष में सनी सिंह और देवदत्त नाग भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  इसे हिंदी और तेलुगू भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Manoj Bajpayee: 'गुलमोहर' के निर्देशक से लड़ पड़े मनोज बाजपेयी, दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed