फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after india Ajay Devgan film will release in China

अजय देवगन के फैंस को मिला खास तोहफा, भारत के बाद अब चीन में भी 'रेड' दस्तक

Thu, 13 Dec 2018 11:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
after india Ajay Devgan film will release in China
Raid - फोटो : file photo
बॉलीवुड के 'सिंघम' यानि अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी है। इस साल उनकी फिल्म 'रेड' ने बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होते ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कम लागत से बनी इन फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भी की। इनकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में नजर आए अजय देवगन को दर्शकों ने बड़े परदे पर पसंद भी किया।
विज्ञापन


फिल्म 'रेड' को मिले दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने अब इस फिल्म को चीन में भी रिलीज करने का फैसला किया गया है। खबरों की मानें तो 'रेड' के मेकर्स इन दिनों चीन सरकार से फिल्म को रिलीज करने की बात करे रहे हैं। इसी के साथ ही अजय देवगन की ये पहली ऐसी फिल्म होगी जो चीन में रिलीज होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते महीने फिल्म 'रेड' को चाइनीस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। यहां फिल्म को काफी सराहा गया। इस फिल्म को देखने के बाद अभिनेता अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ विदेशी कलाकार के पुरस्कार से नवाजा गया। चाइनीस फिल्म फेस्टिवल के बाद ही फिल्म 'रेड' को चीन के सभी सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया गया है। खबरों की मानें इस फिल्म को साल 2019  बीच में रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिल्म 'रेड' इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया था। फिल्म 'रेड' का कुल लागत बजट 30 करोड़ रुपए था। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 144 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed