एक घंटे से अधिक समय तक हर्मेस के बाथरूम में फंसी रहीं भारतीय मूल की कॉमेडियन; छलका दर्द; बताया कैसे आईं बाहर?
Zarna Garg Harrowing Experience: भारतीय मूल की अमेरिकी स्टैंडअप कॉमेडियन जर्ना गर्ग के साथ हाल ही में बेहद डरावना अनुभव हुआ। वे बर्लिन में हर्मेस के बाथरूम में एक घंटे से अधिक वक्त तक फंसी रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय-अमेरिकी कॉमेडियन और राइटर जर्ना गर्ग के साथ हाल ही में एक डरावना अनुभव हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। जर्ना के मुताबिक, वे बर्लिन में एक लग्जरी हर्मेस स्टोर के बाथरूम में 80 मिनट से ज्यादा समय तक फंसी रही थीं। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने के बाद उन्हें बाहर सुरक्षित निकाला जा सका।
जर्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
जर्ना का कहना है कि बाथरूम का स्लाइडिंग दरवाजा न खुलने के कारण वे एक घंटे से ज्यादा समय तक अंदर फंसी रहीं। गर्ग ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घटना को दिखाया है। इसमें स्टोर के कर्मचारी और फायरफाइटर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं।
- जर्ना गर्ग के मुताबिक, उन्हें बाथरूम में गए 20 मिनट से ज्यादा हो चुके थे, जब उन्हें पता चला कि स्लाइडिंग दरवाजा नहीं खुल रहा है।
- वीडियो में उनकी बेटी बाहर से कर्मचारियों का वीडियो बना रही है, जबकि जर्ना बाथरूम के अंदर से हालात को रिकॉर्ड कर रही हैं।
- स्टाफ के लोग दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए संघर्ष करते दिख रहे हैं। बता दें कि हर्मेस एक लग्जरी ब्रांड है।
शुरुआत में हंसी आई, फिर बढ़ने लगी टेंशन
जर्ना गर्ग का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा और हंसी-मजाक करती रहीं। मदद का इंतजार करते हुए उन्होंने बाथरूम में मौजूद पेपर टॉवल की संख्या को लेकर फन किया। ओरिगामी बनाई। मगर, जैसे-जैसे समय बीतता गया, उन्हें और उनके परिवार व टीम को टेंशन होने लगी।
- जर्ना का कहना है कि आखिरकार उनके परिवार और टीम ने स्टोर मैनेजरों से फायर डिपार्टमेंट को बुलाने के लिए कहा।
- फायरफाइटर्स स्टोर पर पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
- करीब 80 मिनट तक बाथरूम में फंसी रहने के बाद जर्ना को आखिरकार बाहर निकाला गया।
- बाहर निकलने पर उन्होंने राहत महसूस की, खासकर इसलिए क्योंकि बाथरूम के अंदर आग या कोई अन्य तत्काल आपातकालीन स्थिति नहीं थी।
कॉमेडियन ने स्टोर के रवैये की आलोचना की
अपने वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में कॉमेडियन ने इस घटना पर स्टोर के रवैये की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बाहर निकाले जाने के बाद भी स्टाफ ने न तो माफी मांगी और न ही कोई सफाई पेश की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे और टीम के सदस्य बाहर से यह सब देख रहे थे और इस स्थिति से परेशान थे।
- गर्ग ने आगे आरोप लगाया कि स्टोर वाले शुरू में बाथरूम का दरवाजा तोड़ने देने में हिचकिचा रहे थे, क्योंकि उन्हें दरवाजे के नुकसान की चिंता ज्यादा थी।
- सोशल मीडिया पर यूजर्स घटना पर स्टोर के ठंडे रिएक्शन की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स जर्ना की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।