फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya rejects shahrukh khan for 'happy new year'

पर्दे पर शाहरुख की प्रेमिका नहीं दिखना चाहती हैं ऐश्वर्या

Thu, 09 May 2013 01:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 09 May 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rejects shahrukh khan for 'happy new year'

ऐश्वर्या राय शादी के बाद फराह खान की फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। लेकिन अब ऐश्वर्या ने कहा है कि वह पर्दे पर शाहरुख की प्रेमिका के रूप में नहीं दिखना चाहतीं। इंडस्ट्री इसके पीछे बच्चन परिवार का दबाव मान रही है।

विज्ञापन


फराह खान की फिल्म 'हैपी न्यू इयर' में शाहरुख खान के अपोजिट शादी के बाद डेब्यू करने जा रही हैं। ऐश्वर्या ने अब ऐसा करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह फिल्म तो करेंगी लेकिन उन्हें अब पर्दे पर शाहरुख की प्रेमिका बनना मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने संकेत दिया है कि वह चाहती हैं कि उनकी जोड़ी उनकी रियल जिंदगी में पति अभिषेक बच्चन के साथ बने। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या ने कहा है कि लोग उन्हें अभिषेक के साथ ही देखना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐश का मानना है कि अगर फिल्म में वह अभिषेक की बजाय शाहरुख के अपोजिट दिखेंगी, तो शायद ऑडियंस इसे हजम न कर पाए। कहीं न कहीं वे रियल लाइफ कपल को ही ऑनस्क्रीन कपल के तौर पर देखना चाहेंगे।

ऐश की इस बात पर अभी तक फराह खान और शाहरुख खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लोग मान रहे हैं कि फराह ऐश का यह अनुरोध मान लेंगी, क्योंकि उन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या इस फिल्म में अभिनय के लिए तैयार हुई हैं।
 
लेकिन यह भी हो सकता है कि पटकथा को वैसा ही रखने के लिए फराह इस फिल्म में किसी और अभिनेत्री को कॉस्ट कर लें। इस फिल्म में ऐश्वर्य के पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोन को लेने की बात चल रही थी।


ऐश की इस बात से यह बात लगभग साफ हो गयी है कि ऐश्वर्या राय वहीं फिल्में करेंगी जिसमें उनके साथ उनके हसबैंड अभिषेक बच्चन भी होंगे। अब देखना यह होगा कि ऐश का यह रवैया उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कितनी दूर तक ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed