Vibe: ‘वाइब’ से सामने आया कलाकारों का लुक, एक्शन मोड में दिखीं प्रीति जिंटा; जानें कब रिलीज होगा टीजर?
Film Vibe Poster Release: फिल्म 'वाइब' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म से कुणाल खेमू निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म 'वाइब' का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। जानें फिल्म में क्या है खास?
पोस्टर में क्या दिखा?
फिल्म 'वाइब' के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन किरदारों की सीधी साधी जिंदगी में अचानक से मोड़ आता है। फिल्म मजबूत दोस्ती और एक दूसरे का साथ निभाने के बारे में है। पोस्टर में तीनों दोस्त किसी मुसीबत में फंसे हुए नजर आ रहे है। जहां प्रीती जिंटा लेडी बॉस की तरह दिख रही हैं। वहीं कुणाल खेमू किसी का सामना करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वंशिका धीर शॉक में नजर आ रही हैं और स्पर्श श्रीवास्तव नीचे बैठे हुए हैं।
फिल्म ‘वाइब’ कब होगी रिलीज?
फिल्म ‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में कुणाल केअलावा प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य किरदारों में है। ‘वाइब’ का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'वाइब' से कुणाल खेमू एक बार फिर निर्देशन में वापसी कर रह हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' थी। अभिनेत्री प्रीति जिंटा कई साल बाद किसी कॉमेडी किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में प्रीति ने 'बांटवारा 1947' में अभिनय किया था। वंशिका धीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'लापता लेडीज' फेम स्पर्श श्रीवास्तव का यह बॉलीवुड में दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने 'ए वतन मेरे वतन' (2024) और 'कॉलर बॉम्ब' (2021) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।