अजय देवगन के संग ‘सत्संग’ करेंगी कैटरीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और कैटरीना कैफ की जोड़ी दर्शकों ने निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में देखी थी। पता चला है कि झा दोनों को फिर से साथ लाने का तैयारी कर रहे हैं। मगर इस बार फिल्म होगी, सत्संग।
फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। झा के नजदीकी सूत्रों की मानें तो अगर सब कुछ ठीक रहा तो कैटरीना सत्संग में अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी। प्रकाश झा हर हाल में उन्हें इस फिल्म में लेना चाहते हैं। यदि ऐसा हुआ तो तीनों दिग्गज चार साल के बाद किसी फिल्म में साथ होंगे। राजनीति को कैटरीना अपने कैरियर की सबसे कामयाब फिल्मों में गिनती हैं।
अजय देवगन के साथ जुगलबंदी
कैटरीना के करीबी सूत्रों के कहना है कि वह भी सत्संग में काम करना चाहती हैं। प्रकाश झा और उनके बीच इस संबंध में बात हुई है। मगर फिलहाल कैटरीना डेट्स की डायरी देख रही हैं। अगर वह झा के मनमुताबिक तारीखें दे सकीं तो सत्संग में अजय देवगन के साथ पर्दे पर होंगी। बताया जाता है कि प्रकाश झा सत्संग की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं।
यह फिल्म देश में अध्यात्म के नाम पर होने वाले ‘धंधे’ की सच्चाई को सामने लाएगी। फिल्म बताएगी कि कैसे इस धंधे से देश और उसकी जनता प्रभावित होती है। फिल्म में अजय देवगन हाईप्रोफाइल धर्मगुरु का किरदार निभाएंगे। अगर कैटरीना तैयार हो जाती हैं तो वह राजनीति की तरह ही नॉन ग्लैमरस रोल में दिखेंगी। फिल्म में उनका कोई मेक-अप नहीं होगा। फिलहाल प्रकाश झा और कैटरीना कैफ दोनों ही इस मुद्दे पर खामोश हैं।