फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgan's film Hollywood actress Nicole Kidman

अजय देवगन हॉलीवुड अभिनेत्री के चक्कर में

Fri, 02 Jan 2015 02:10 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
 Ajay Devgan's film Hollywood actress Nicole Kidman

अजय देवगन हॉलीवुड की एक बड़ी अभिनेत्री के चक्कर में फंसे हुए हैं। अजय अभिनेत्री की हां का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


खबर है कि वे पूरी तरह से अपनी अगली फिल्म शिवाय की तैयारियों में व्यस्त हैं। लेकिन खास बात यह है कि वे फिल्म में हॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री निकोल किडमैन को लेने की कोशिश कर रहे हैं।

अजय खुद इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जानकारों के अनुसार किडमैन के पास अजय का प्रस्ताव तो पहुंच चुका है, मगर अभी तक इस खूबसूरत अभिनेत्री ने हां नहीं कहा है।
विज्ञापन

अजय के जुड़ रहे हॉलीवुड से तार

 Ajay Devgan's film Hollywood actress Nicole Kidman

फिल्म शिवाय को अजय देवगन का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसकी शूटिंग वे जनवरी के अंत तक कनाडा में करने जा रहे हैं। देवगन फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करेंगे इसलिए उन्होंने इसमें अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ विश्व स्तर के तकनीशियनों को भी जोड़ रहे हैं।

इस बड़े बजट की फिल्म में हॉलीवुड की बेहद कामयाब ऐक्शन फिल्म द फास्ट एंड द फ्यूरियस के एक्शन डायरेक्टर को एक्शन निर्देशन के लिए लिया है। अब अगर किडमैन भी अजय के साथ काम करने को तैयार होती हैं, यह नए साल में बॉलीवुड की बड़ी खबर होगी। फिलहाल तो इतना जानिए कि शिवाय में अजय रिश्ते में सायरा बानू की नातिन लगने वाली सायशा को लॉन्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed