{"_id":"5bab152b867a557f015d2adc","slug":"ajay-devgan-start-shooting-of-taanaji-the-unsung-warrior","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन ने 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' की शुरू की शूटिंग, सैफ भी निभा रहे अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन ने 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' की शुरू की शूटिंग, सैफ भी निभा रहे अहम रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल हुई थी। लगभग एक साल बीत जाने के बाद 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' पर कोई काम नहीं हुआ। वहीं अजय देवगन के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी में फैंस लिए खूशखबरी है। अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया है। 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अजय देवगन ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी है।
आपको बता दें कि फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की बायोपिक है। इस फिल्म में साल 1670 में सिंहगढ़ युद्ध को दिखाया जाएगा, जिसमें तानाजी मालुसरे ने साहस के साथ लड़ाई लड़ी थी। बता दें कि 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं।
वह इस फिल्म पर जुलाई 2017 से इस पर काम कर रहे हैं। अजय के साथ भूषण कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म नवम्बर 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन भारत के महान दार्शनिक, विचारक और अर्थशास्त्री चाणक्य की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके अलावा वह जल्दी ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'टोटल धमाल' लेकर आने वाले हैं।
Trending Videos

He fought for his People, his Soil & his King Chhatrapati Shivaji. The unsung warrior of glorious Indian history, Subedar Taanaji Malusare. pic.twitter.com/3qTWvKdbol
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 19, 2017

कमेंट
कमेंट X