'कुछ बातें प्राइवेट रहने दें', करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सबा पटौदी का रिएक्शन; कही ये बात
Soha Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब इन खबरों पर करीना की ननद और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने रिएक्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक वीडियो सामने आने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। सबा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से किसी की निजी जिंदगी को लेकर बिना वजह अनुमान न लगाने की अपील की। उन्होंने करीना की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह जिम से निकलते हुए नजर आ रही हैं।
हर कोई दूसरा मतलब क्यों निकाल रहा है?
करीना की तस्वीर शेयर करते हुए सबा ने लिखा कि सिर्फ किसी के एक अलग एंगल से दिखने या बाल ठीक न होने का मतलब यह नहीं है कि लोग अपनी तरफ से कोई बड़ी बात मान लें।
उन्होंने कहा कि करीना एयरपोर्ट से भी बिल्कुल फिट और स्टाइलिश नजर आई थीं और अब जिम से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। बस इतनी सी बात है।
सबा ने अपनी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान को लेकर भी मजेदार बात कही। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से सोहा को दूसरा बच्चा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी बात नहीं बनी।
सबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मनाती रही हूं... काश ये बात सच होती। ये बात कहने के लिए वो मुझे मार डालेगी।’
सबा ने लोगों से की अपील
सबा ने आगे लोगों से कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने देना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी की निजी जिंदगी में दखल देने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने लिखा कि कुछ बातें निजी रहने देना ही बेहतर है और किसी तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है।
कैसे शुरू हुई करीना की प्रेग्नेंसी की चर्चा?
दरअसल, हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह जिम से निकलकर अपनी कार की तरफ जाती हुई नजर आईं। इस दौरान उनकी टीम का एक सदस्य उनके सामने छाता लेकर चल रहा था, जिससे पैपराजी को उनका लुक ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था।
वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के लुक को देखकर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, करीना की तरफ से ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह का जन्म 2021 में हुआ।
ये भी पढ़ें- कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? 16 की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग; कुछ ऐसे हुई अर्जुन रामपाल से पहली मुलाकात