{"_id":"c625475a-858b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ajay-devgn-400-crore-deal-with-a-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने 500, तो अजय ने की 400 करोड़ की डील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने 500, तो अजय ने की 400 करोड़ की डील
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय देवगन ने एक मनोरंजक चैनल के साथ चार सौ करोड़ रुपये का करार किया है। इसके अनुसार साल 2018 तक रिलीज होने वाली उनकी सभी फिल्मों के प्रसारण अधिकार उसी चैनल के पास ही रहेंगे। और कोई चैनल अजय की फिल्में नहीं दिखा सकेगा।
Trending Videos
इससे पहले सलमान खान भी एक अन्य मनोरंजन चैनल के साथ ऐसा ही करार कर चुके हैं। सलमान ने पांच सालों के लिए यह करार पांच सौ करोड़ रुपये में किया था। अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्मों की सफलता के चलते अजय सैटेलाइट चैनलों पर काफी लोकप्रिय हैं। 'बोल बच्चन', 'सिंघम', 'सन ऑफ सरदार' और 'गोलमाल' सीरिज की फिल्मों ने जमकर कमाई की। यह फिल्में मल्टीप्लेक्सों के साथ टीवी पर भी खूब सफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस करार के बाद अजय की आने वाली फिल्मों के प्रसारण अधिकार इसी चैनल के पास होंगे। उनकी पिछली रिलीज 18 फिल्मों के प्रसारण अधिकार भी चैनल के पास ही हैं। भोपाल में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग कर रहे अजय ने खबर की पुष्टि की है। उनके मुताबिक आज व्यापार पूरी तरह से खुला हुआ है, ऐसे में सीधे तौर पर डील करना आसान हो गया है। इससे मुझे तो फायदा होगा ही, निर्माताओं के मुनाफे का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
